शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। इसके चलते आज प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बिगड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में कई स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

कांगड़ा समेत इन जिलों में बारिश के आसार

आज कांगड़ा, चंबा, मंडी, कुल्लू, शिमला, सोलन और सिरमौर समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है। बारिश के कारण प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में इस दिन से मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली और 1500 रुपए, सुक्खू सरकार ने तय की डेट

1 और 2 सितंबर को भी बढ़ेगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 1 और 2 सितंबर को भी कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में नदी-नालों, खड्डों और अन्य जलस्रोतों के आसपास रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार फिर लेने जा रही 700 करोड़ का लोन, 1.10 लाख करोड़ के पास पहुंचा कर्ज का पहाड़

भूस्खलन और सड़कें प्रभावित होने का खतरा

लगातार बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन, पत्थर गिरने और सड़क मार्ग प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में वाहन चालकों को संवेदनशील सड़कों पर विशेष सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचली युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका: डाक विभाग में निकली बंपर भर्ती, जानें डिटेल

तापमान में फिलहाल बड़ा बदलाव नहीं

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश के अधिकतम तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। कई स्थानों पर तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। ऊना में अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करें और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही यात्रा की योजना बनाएं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें