शिमला। आज 21 सितंबर (रविवार) की रात को साल का दूसरा और आखिरी सूर्यग्रहण लगने वाला है। इसे साइंटिस्ट और ज्योतिष के हिसाब से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि ये ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। आज रात 11 बजे इसकी शुरुआत होगी और 22 सितंबर की अर्धरात्रि 3 बजकर 23 मिनट पर इसका समापन हो जाएगा।
भारत में नहीं दिखेगा ग्रहण
आज रात लगने वाला सूर्य ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। इसमें चंद्रमा सूरज के एक हिस्से को ढक लेगा। इससे सूरज एक अर्धचंद्राकार आकार में दिखेगा। हालांकि ये ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : रावी में गिरी कार, चार इंटर्न डॉक्टर्स थे सवार- तेज बहाव में युवती लापता
आज रात 11 बजे से ग्रहण
कुछ देशों जैसे न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका में इसे देखा जा सकेगा। भारतीय समय के हिसाब से ये ग्रहण आज रात 11 बजे से शुरू होगा और इसकी पीक टाइमिंग रात 1 बजकर 11 मिनट पर होगी।
सूतक काल नहीं होगा मान्य
सूर्य ग्रहण का समापन 22 सितंबर (सोमवार) की रात 3 बजकर 23 मिनट पर होगा। गौरतलब है कि ये सूर्य ग्रहण कन्या राशि में लग रहा है। वहीं ये ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देने वाला इसलिए इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में पांच महाशक्तियां हुईं एक साथ, आने वाले संकट पर लगा विराम- तबाह हो सकता था सब !
भारत में अमान्य होंगे नियम
ऐसे में भारत में सूतक काल से जुड़े नियमों का पालन करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। गौरतलब है कि 122 साल बाद सूर्य ग्रहण पर बहुत ही दुर्लभ संयोग का निर्माण होने जा रहा है।
1903 में बना था ऐसा संयोग
सालों बाद पितृपक्ष की शुरुआत ग्रहण से हुई थी और पितृपक्ष का समापन भी आज ग्रहण से ही होगा। 2025 से पहले ऐसा संयोग साल 1903 में बना था। बता दें कि आज सूर्य ग्रहण पर सूर्य, चंद्रमा और बुध का संयोग बनेगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में तीन दिन निकलेगी खिलखिलाती धूप, फिर दोबारा शुरू होगा बारिश का सिलसिला
राजनैतिक उथल-पुथल
राहु और केतु का अक्ष कुंभ और सिंह राशि में प्रभावशाली होगा। शुक्र और केतु का प्रभाव भी बना हुआ है जो स्थिति राजनैतिक रूप से उथल-पुथल मचा सकती है। शेयर बाजार और दुनियाभर की आर्थिक स्थिति भी हिल सकती है।
देश में यहां पड़ेगा असर
आज लगने वाले सूर्य ग्रहण का असर भारत में तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और नासिक के इलाकों में पड़ सकता है। भारत के अलावा, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका में भी समस्या के संकेत दिख रहे हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : आज घर पहुंचेगी शहीद बलदेव की पार्थिव देह, कुछ ही घंटों में दे दी जाएगी अंतिम विदाई
राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
वैसे तो साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा लेकिन फिर भी इसका असर देखने को मिलेगा। इस ग्रहण का प्रभाव 12 राशियों पर पड़ेगा। ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव वृषभ, कर्क, कन्या, धनु, मकर और कुंभ पर पड़ेगा।
