#विविध

October 6, 2026

शिमला-मटौर फोरलेन पर टोल का खेल : 35 से सीधे 100 रुपये हुआ, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

कार और जीप वालों को देने होंगे अब 65 रुपये

शेयर करें:

Himachal Pradesh Toll Tax

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में मटौर-शिमला फोरलेन पर टोल टैक्स बढ़ा दिया गया है। घट्टा-रानीताल टोल प्लाजा पर 1 अक्टूबर से नए रेट लागू हो गए हैं। अब कार और जीप से एक तरफ जाने पर 65 रुपये टोल देना होगा, जबकि 24 घंटे के अंदर आने-जाने का शुल्क 100 रुपये रखा गया है। पहले दोनों तरफ आने-जाने के लिए 35 रुपये देने पड़ते थे।

अधूरे फोरलेन को लेकर लोगों में गुस्सा

टोल बढ़ने के बाद स्थानीय लोग नाराज हैं। लोगों का कहना है कि जब फोरलेन का काम अभी पूरी तरह से पूरा नहीं हुआ है और नई बनी सुरंगें भी शुरू नहीं हुई हैं, तो इतना टोल क्यों लिया जा रहा है। इसी को लेकर लोग विरोध कर रहे हैं और टोल वसूली पर सवाल उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के सियासत में बड़ा खेल- BJP की 14 सीटों पर कांग्रेस की नजर, गढ़ को भेदने की तैयारी

किन हिस्सों के लिए लिया जा रहा है टोल

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने शिमला-मटौर नेशनल हाईवे-88 पर घट्टा टोल प्लाजा बनाया है। NHAI के मुताबिक, चैलबहल से भंगवार और भंगवार से कांगड़ा बाइपास तक के हिस्से के लिए टोल लागू किया गया है। इस हिस्से में करीब 13.630 किलोमीटर फोरलेन और 35.745 किलोमीटर टू-लेन सड़क शामिल है।

कार और जीप वालों को अब 65 रुपये देने होंगे

कार, जीप, वैन और हल्के मोटर वाहनों के लिए एक तरफ का टोल 65 रुपये तय किया गया है। अगर 24 घंटे के अंदर वापसी करते हैं तो 100 रुपये देने होंगे। वहीं 50 यात्राओं वाला मासिक पास 2,210 रुपये में मिलेगा।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के सियासत में बड़ा खेल- BJP की 14 सीटों पर कांग्रेस की नजर, गढ़ को भेदने की तैयारी

कमर्शियल वाहनों के लिए भी बढ़ा शुल्क

हल्के कमर्शियल वाहन, हल्के मालवाहक वाहन और मिनी बस के लिए एक तरफ का टोल 105 रुपये होगा। उसी दिन वापसी पर 160 रुपये देने होंगे। इन वाहनों के लिए 50 यात्राओं वाला मासिक पास 3,570 रुपये रखा गया है।

बस और ट्रक के लिए 225 रुपये टोल

दो एक्सल वाली बस या ट्रक को एक तरफ जाने पर 225 रुपये और वापसी पर 340 रुपये देने होंगे। इनके लिए 50 यात्राओं वाला मासिक पास 7,480 रुपये का होगा।

यह भी पढ़ें- राजा वीरभद्र के गढ़ में CM सुक्खू का जलवा : क्या दो गुटों में बंट जाएगा रोहड़ू और रामपुर ?

बड़े वाहनों के लिए टोल और ज्यादा

तीन एक्सल वाले कमर्शियल वाहनों के लिए एक तरफ का टोल 245 रुपये और वापसी का 370 रुपये होगा। 50 यात्राओं वाला मासिक पास 8,155 रुपये का रखा गया है। चार से छह एक्सल वाले भारी वाहनों को एक तरफ 350 रुपये और वापसी पर 525 रुपये देने होंगे। इनका 50 यात्राओं वाला मासिक पास 11,725 रुपये का होगा। वहीं सात या उससे ज्यादा एक्सल वाले बड़े वाहनों के लिए एक तरफ 430 रुपये और वापसी पर 645 रुपये टोल लगेगा। इनके लिए 50 यात्राओं वाला मासिक पास 14,275 रुपये का होगा।

स्थानीय लोगों के लिए 360 रुपये का मासिक पास

टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय गैर-वाणिज्यिक वाहन मालिकों के लिए 360 रुपये प्रति माह का पास रखा गया है। इसके अलावा 2026-27 के लिए वार्षिक पास की कीमत 3,075 रुपये तय की गई है। 

यह भी पढ़ें- हिमाचल : 86 की उम्र में चुनाव लड़ेंगे मंत्री धनीराम शांडिल! क्या बेटे का पत्ता होगा साफ?

5 किलोमीटर के दायरे में छूट की मांग

कांगड़ा की SDM डॉ. अंजलि गर्ग ने प्रशासन के सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया कि टोल प्लाजा के 5 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को रियायत देने का मामला उच्च अधिकारियों के सामने रखा गया है। उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला आने में थोड़ा समय लग सकता है और लोगों से धैर्य रखने की अपील की।

लोगों ने कमेंट कर उठाए सवाल

SDM के बयान के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की। अंशु जोशी ने सवाल उठाया कि अगर कोई व्यक्ति कांगड़ा से सिर्फ रानीताल तक जाता है और फिर देहरा की तरफ जाता है, तो उसे भी 65 रुपये टोल देना पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से इस मामले को NHAI के सामने उठाने की मांग की।

यह भी पढ़ें- विरोध प्रदर्शन का गजब स्टाइल : हिमाचल कांग्रेस ने भैंस के आगे बजाई बीन, बोले- ये मोदी सरकार

वहीं अभिनव नाम के युवक ने टोल वसूली को लेकर नाराजगी जताते हुए सवाल किया कि जब पूरा हाईवे अभी चालू नहीं हुआ है तो लोगों से टोल किस बात का लिया जा रहा है। उनका कहना है कि कांगड़ा से देहरा आने-जाने वाले लोग हाईवे के सिर्फ एक छोटे हिस्से का इस्तेमाल करते हैं, ऐसे में उनसे 100 रुपये लेना उचित नहीं है।

पहले भी टोल के खिलाफ हो चुका है विरोध

गौरतलब है कि टोल टैक्स को लेकर लोगों ने हाल ही में विरोध प्रदर्शन भी किया था। उस दौरान एसडीएम मौके पर पहुंची थीं और लोगों से बातचीत की थी। अब नए टोल रेट लागू होने के बाद एक बार फिर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख