ऊना। हिमाचल प्रदेश के डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की बेटी आस्था अग्निहोत्री जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इससे पहले डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने अपने गृह जिले में आशीर्वादोत्सव नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन रखा है जिसमें बड़े-बड़े लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। गौरतलब है कि आस्था 22 नवंबर को शादी करने वाली हैं। इसी उपलक्ष्य पर गोंदपुर जयचंद में आज पहाड़ी धाम का आयोजन किया गया है।
घर से 500 मीटर दूर सजा पंडाल
ये आयोजन उप मुख्यमंत्री के आवास गोंदपुर जयचंद से करीब 500 मीटर की दूरी पर सजाए गए पंडाल में हो रहा है। गौरतलब है कि कार्यक्रम के लिए 10 हजार लोगों को न्यौता दिया गया है। खास मेहमानों में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : बुजुर्ग का मुंह काला कर पहनाई थी जूतों की माला, महिला के खिलाफ केस दर्ज
बुलाए गए तीन जिलों के कारीगर
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पहाड़ी धाम तैयार की जा रही है। इसके लिए बिलासपुर, कांगड़ा व मंडी जिलों के रसोइए पहुंचे हुए हैं। तीनों जिलों की धाम बहुत प्रसिद्ध है, ऐसे में तीनों जिलों के मशहूर रसोइयों को ऊना बुलाया गया है जो बेहतरीन धाम तैयार कर सकें।
पंजाब के कारीगर भी पहुंचे ऊना
वहीं कार्यक्रम में पंजाबी व्यंजनों का स्वाद भी चखने को मिलेगा। ऐसे में पंजाबी व्यंजनों के लिए भी पंजाब से कारीगरों को बुलाया गया है। गौरतलब है कि जिला ऊना पंजाब से लगता है, यही वजह है कि लोग पंजाबी जायका भी पसंद करते हैं इसलिए पंजाब के कारीगर भी बुलाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में कल पैसे बांटेंगे CM, घर बनाने के लिए देंगे ₹4 लाख- क्या लिस्ट में है आपका भी नाम ?
बेटी को मिल रहा है आशीर्वाद
संत डेरा बाबा ढांगू वाले बाबा अनूप जी महाराज डॉ. आस्था व सचिन शर्मा के विवाह के उपलक्ष्य पर आशीर्वाद देने पहुंचे थे। डेरा बाबा श्री गरीब दास कांगड़ के संत राकेश दास महाराज एवं बाबा सुरजीत सिंह हीरां वाले गोंदपुर जयचंद में उपमुख्यमंत्री व उनकी बेटी को आशीर्वाद देने पहुंचे थे।
