शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव के पद पर इस वक्त प्रबोध सक्सेना काबिज हैं। उनकी पत्नी अनुरिता सक्सेना वर्तमान में RKMV कॉलेज में प्रिंसिपल पद पर कार्यरत हैं। आइए जानते हैं इस खास जोड़ी के बारे में जो अपने-अपने काम की वजह से सुर्खियों में रहते हैं।
कौन हैं प्रबोध सक्सेना ?
प्रबोध 1990 बैच के IAS अधिकारी हैं जो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। सक्सेना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से लॉ और इकोनॉमिक्स में डिग्री ली है। प्रबोध तीन दशकों से प्रशासनिक अधिकारी के रूप में काम कर रहे हैं और वर्तमान में हिमाचल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें: पहाड़ी बोली में कॉन्टेंट बनाती हैं हिमाचल की भावना पठानिया, हंसी नहीं रोक पाते दर्शक
हर जगह सेवा विस्तार की चर्चा
वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में काम करने वाले सक्सेना अपने सेवा विस्तार को लेकर चर्चा में हैं। मार्च में वो रिटायर होने वाले थे लेकिन सरकार ने अचानक उन्हें 6 महीने का सेवा विस्तार दे दिया जिसपर हाई कोर्ट ने भी जवाब तलब किया था।
ये भी पढ़ें: HRTC देती है 6 तरह की बस सुविधा- किसी में VIP ट्रीटमेंट तो किसी में किराया कम; यहां जानें खासियत
सरकार को भेजा लाखों का बिल
मार्च के महीने में होली पार्टी विवाद को लेकर सक्सेना चर्चा में आए थे। मुख्य सचिव ने होटेल में हुए इस कार्यक्रम की मेजबानी की थी और लगभग डेढ़ लाख का बिल राज्य सरकार को भेजा था। इस बिल के वायरल होने से सक्सेना चर्चा में आ गए थे।
ये भी पढ़ें: ये हैं हिमाचल के 3 बड़े कॉमिडियन, पहाड़ी चुटकुले सुन घर से दूर बैठे लोगों को याद आ जाते हैं अपने
कौन हैं अनुरिता सक्सेना ?
वर्तमान में अनुरिता सक्सेना शिमला के RKMV कॉलेज की प्रिंसिपल हैं। अनुरिता मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की धर्म पत्नी भी हैं। अनुरिता 25 सालों से शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं। वे एनवायरमेंट हिस्ट्री में स्पेशलाइजेशन रखती हैं।
कॉलेज में डांस का वीडियो वायरल
अनुरिता सक्सेना अपने डांस वीडियोज की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में आईं हैं। वे अपने कॉलेज की छात्राओं संग थिरकती नजर आती हैं जो उनकी बिंदास पर्सनैलिटी को दिखाता है। उनके वीडियोज को देख लोग उन्हें कूल प्रिंसिपल का टैग दे चुके हैं।
