#विविध

August 24, 2025

पहाड़ी बोली में कॉन्टेंट बनाती हैं हिमाचल की भावना पठानिया, हंसी नहीं रोक पाते दर्शक

इंस्टाग्राम पर 3 लाख फॉलोअर्स

शेयर करें:

Actor Bhavna Pathania

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की भावना पठानिया ने पहाड़ी बोली के कॉन्टेंट के चलते जो लोकप्रियता हासिल की है वो जगजाहिर है। भावना इस सफलता की हकदार भी हैं क्योंकि उनका टेलेंट उनके लिए बोलता है। पहाड़न के कैरेक्टर से प्रचलित हुईं भावना हिमाचल में एक जाना-माना चेहरा बन गईं हैं।

आईटी से एक्टर तक का सफर

भावना हमीरपुर जिले के नादौन की रहने वाली हैं। पेशे से वो आईटी प्रोफशनल हैं लेकिन पैशन से वो एक्टर हैं। एक इंटरव्यू में भावना बताती हैं कि उनके अंदर एक्टिंग का कीड़ा बचपन से ही था। 

ये भी पढ़ें: ये हैं हिमाचल के 3 बड़े कॉमिडियन, पहाड़ी चुटकुले सुन घर से दूर बैठे लोगों को याद आ जाते हैं अपने

कैरेक्टर्स से रिलेट करते हैं दर्शक

भावना जो वीडियोज बनाती हैं, उससे पहाड़ के लोग रिलेट कर पाते हैं। वो ऐसे कैरेक्टर प्ले करती हैं जो हम आम जिंदगी में अपने आस-पास देखते हैं। पठानिया अलग-अलग कैरेक्टर्स को खुद ही प्ले करती हैं।

पहाड़ी बोली में बनाती हैं वीडियो

पठानिया की खास बात ये है कि वो अपनी वीडियोज में पहाड़ी बोलती हैं जो लोगों से और ज्यादा कनेक्ट करता है। भावना सच में लोगों की भावनाओं को अपने कैरेक्टर्स के जरिए सबके सामने पेश करती हैं। 

कॉमीडियन नहीं एक्टर हैं भावना

भावना की ज्यादातर वीडियोज कॉमेडी से जुड़े होते हैं तो ऐसे में कोई भी उन्हें कॉमीडियन मान सकता है लेकिन भावना के मुताबिक वो कॉमीडियन नहीं हैं। वो खुद को एक्टर मानती हैं और इसी स्पेस में ग्रो करना चाहती हैं।

बखूबी निभाती हैं गंभीर किरदार

एक्टिंग की बात की जाए तो भावना सिर्फ कॉमेडी जॉनर तक सीमित नहीं हैं। वो गंभीर किरदारों को भी बखूबी निभाती हैं। भावना का अपना एक यूट्यूब चैनल है जिसपर लगभग 25 हजार सबस्क्राइबर हैं।

ये भी पढ़ें: HRTC देती है 6 तरह की बस सुविधा- किसी में VIP ट्रीटमेंट तो किसी में किराया कम; यहां जानें खासियत

जरूर देंखे शॉर्ट फिल्म खिड़की 

अपने यूट्यूब चैनल पर भावना ने कई तरह का कॉन्टेंट डाला है लेकिन जो ज्यादा ध्यान खींचता है वो है उनकी शॉर्ट फिल्म खिड़की जिसमें वो खुद मुख्य किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में एक मैसेज भी दिया गया है।

फिल्म में है गांव-शहर का द्वंद

खिड़की शॉर्ट फिल्म के जरिए गांव के लोगों का द्वंद दर्शाया गया है। इसके मुताबिक गांव के लोग पहले शहर जाना चाहते हैं और बाद में वापिस गांव लौटना चाहते हैं। इस फिल्म में गांव का सुकून और शहर का बिजी लाइफस्टाइल बताया गया है।

 

ये भी पढ़ें: हिमाचल की थाली में छिपी संस्कृति: ये तीन चीजें सिर्फ स्वाद नहीं, परंपरा भी हैं

मुख्य किरदार में हैं भावना

इस फिल्म की मुख्य किरदार का नाम रोशनी है जो भावना पठानिया ने प्ले किया है। रोशनी गांव से शहर जाती है जैसा वो चाहती थी, नौकरी करती है। शुरू में सब अच्छा लगता है लेकिन बाद में वो कहीं खो जाती है। उसे मां की याद आती है, वो अपने दोस्त खो देती है।

सन्नाटे में ही होती है शांति

फिल्म दिखाती है कि कैसे रोशनी की शादी जबरदस्ती कर दी जाती है जो महिलाओं की समस्या को उजागर करता है। फिल्म दर्शाती है कि जिन पहाड़ों और गांवों के सन्नाटे को हम खामोशी समझते हैं वो असल में शांति होती है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख