शिमला। हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनावों को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। चुनाव प्रचार के दौरान अब सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। यह फैसला खासतौर पर उन मामलों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जहां प्रत्याशी और उनके समर्थक पोस्टर, बैनर और पंफ्लेट लगाकर या फेंककर क्षेत्र में अव्यवस्था फैलाते हैं।प्रशासन ने साफ किया है कि चुनाव चिह्न आवंटित होने के बाद इस पर विशेष नजर रखी जाएगी।

 

पंचायत स्तर पर सख्त निगरानी


निर्देशों के अनुसार पंचायत सचिवों को इस व्यवस्था की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी प्रत्याशी या उसका समर्थक नियमों का उल्लंघन न करे। यदि कहीं भी अवैध तरीके से पोस्टर लगाए गए या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया, तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस का पंचायत चुनाव से पहले बड़ा मंथन- आज बैठक कर बनेगी जीत की रणनीति, जानें अंदर की प्लानिंग

निर्धारित स्थानों पर ही लगेगा प्रचार सामग्री


अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रचार के लिए तय किए गए स्थानों और नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। बिना अनुमति कहीं भी प्रचार सामग्री लगाने पर जुर्माने के साथ अन्य कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : एक पत्नी, दो पति... अब घर में गूंजी किलकारी- सोशल मीडिया पर फिर चर्चा में आया कपल

आज होगी अहम बैठक, तय होंगे नियम


पंचायत चुनावों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग आज एक महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहा है। इसमें सभी जिलों के डीसी और एसपी शामिल होंगे। बैठक में चुनाव से जुड़े नियम, सुरक्षा व्यवस्था, मतदान केंद्रों की स्थिति और संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

 

31 मई से पहले पूरे होंगे चुनाव


प्रदेश में पंचायत चुनाव 31 मई से पहले करवाने हैं, ऐसे में प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। इस बैठक के बाद चुनाव प्रक्रिया और अधिक स्पष्ट होने की उम्मीद है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें