राजनीति

#राजनीति

April 16, 2026

हिमाचल कांग्रेस का पंचायत चुनाव से पहले बड़ा मंथन- आज बैठक कर बनेगी जीत की रणनीति, जानें अंदर की प्लानिंग

नगर निगम चुनाव पर नजर: कांग्रेस तैयार कर रही मास्टर प्लान

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

himachal update

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में आज शिमला स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।

टॉप लीडरशिप रहेगी मौजूद

इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, सभी मंत्री, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष शामिल होंगे। बैठक को आगामी चुनावों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल दिवस पर CM ने बदला अपना ही फैसला- अब नहीं कटेगी अफसरों की सैलरी, दी बड़ी राहत

नगर निगम चुनाव पर खास फोकस

बैठक में खास तौर पर नगर निगम चुनावों पर रणनीति बनाई जाएगी। चूंकि ये चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़े जाते हैं, इसलिए कांग्रेस इन्हें प्रतिष्ठा का चुनाव मानकर जीत सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्लान तैयार करेगी।

यह भी पढ़ें : सरकाघाट छात्रा केस: आरोपी की मां बोली- बेटे को फां*सी की सजा भी मंजूर, परिवार सच के साथ

शिमला को छोड़कर धर्मशाला, पालमपुर, मंडी, सोलन, हमीरपुर और ऊना नगर निगम चुनाव पंचायत चुनावों के साथ ही प्रस्तावित हैं। ऐसे में सुक्खू सरकार के लिए यह एक बड़ी राजनीतिक परीक्षा होगी।

जिला परिषद चुनाव भी प्राथमिकता में

नगर परिषद, नगर पंचायत और पंचायत स्तर के चुनावों पर भी बैठक में चर्चा होगी। खासकर जिला परिषद चुनाव कांग्रेस की प्राथमिकता में रहेगा, क्योंकि इसके जरिए स्थानीय सत्ता पर पकड़ मजबूत की जा सकती है। पार्टी की कोशिश होगी कि अधिक से अधिक जिला परिषद सदस्य कांग्रेस समर्थित हों, ताकि आगे चलकर जिला परिषद अध्यक्ष भी पार्टी के बन सकें।

यह भी पढ़ें : बाबा बालक नाथ के दर पर टूटे सारे रिकॉर्ड : 12 लाख श्रद्धालुओं ने चढ़ाया 8.36 करोड़ चढ़ावा

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर भी मंथन किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, ताकि जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत की जा सके।

गुटबाजी पर भी हो सकती है चर्चा

कांग्रेस में आंतरिक गुटबाजी के चलते शिमला ग्रामीण और किन्नौर जिला अध्यक्षों की नियुक्ति अब तक नहीं हो पाई है। ऐसे में आज की बैठक में इस मुद्दे पर भी चर्चा होने की संभावना है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख