शिमला हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में रातभर से जारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बारिश के चलते चंडीगढ़-मनाली फोरलेन एक बार फिर वाहनों के लिए बंद हो गया है। मंडी के जोगनी मोड़ और कैंची मोड़ के पास सड़क अवरुद्ध है, जिसके चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।

कांगड़ा और मंडी में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने आज सुबह तक किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कांगड़ा और मंडी में दिनभर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 13 अगस्त को कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में ऑरेंज अलर्ट वहीं 14 अगस्त को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं अन्य जिलों में यलो अलर्ट है।

 

यह भी पढ़ें : कांग्रेस हाईकमान ने फिर दिल्ली तलब किए CM सुक्खू, एक-दो दिन में नया प्रदेश अध्यक्ष मिलना तय

15 अगस्त से कमजोर होगा मानसून

15 अगस्त को मानसून कमजोर पड़ेगा और सिर्फ शिमलाकुल्लू में यलो अलर्ट रहेगा। 16 और 17 अगस्त को मानसून और भी कमजोर होने की संभावना है, जिससे बारिश में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल आए पंजाबियों की गाड़ी पलटी- नशे में थे चारों, डैशबोर्ड देख पुलिस के उड़े होश

सामान्य से 10% ज्यादा बरसात

इस बार 20 जून से 11 जुलाई तक 509.5 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य बारिश 463.7 मिमी होती है।

 

शिमला: 69% ज्यादा

 

मंडी: 55% ज्यादा

 

बिलासपुर: 40% ज्यादा

 

हमीरपुर: 38% ज्यादा

 

कुल्लू: 39% ज्यादा

 

सिरमौर: 18% ज्यादा

 

सोलन: 25% ज्यादा

 

ऊना: 44% ज्यादा

 

लाहौल-स्पीति: 68% कम

 

चंबा: 11% कम

 

कांगड़ा: 2% कम

 

किन्नौर: 1% कम

 

229 लोगों की मौत

इस मानसून सीजन में अब तक 229 लोगों की मौत हो चुकी है और 36 लोग लापता हैं।

 

499 मकान पूरी तरह ध्वस्त

 

157 मकानों को आंशिक क्षति

 

311 दुकानें और 1955 गौशालाएं नष्ट

 

निजी और सरकारी संपत्ति का नुकसान: 2007 करोड़ रुपये

 

बादल फटने की 30 घटनाएं, 54 भूस्खलन

 

यह भी पढ़ें : BCS मामला : लिफ्ट देकर छात्रों को किया कि*डनैप, मुंह पर टेप और आंखों पर बांधी पट्‌टी

मानसून सीजन में

बादल फटना: 30 घटनाएं

 

भूस्खलन: 54 घटनाएं

 

फ्लैश फ्लड: 59 घटनाएं

 

इन घटनाओं से जान और माल दोनों को भारी नुकसान हुआ है।

 

 नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।