मंडी। हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित इलाकों में जहां लोगों के आशियाने तबाह हो गए हैंए वहीं अब मदद के हाथ भी आगे बढ़ने लगे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के चर्चित लोकगायक कुलदीप शर्मा ने मानवीयता की मिसाल पेश करते हुए गुरुवार को थुनाग पहुंचकर राहत सामग्री वितरित की। खास बात यह रही कि यह पहली बार है जब किसी लोकप्रिय लोक कलाकार ने इस स्तर पर आपदा प्रभावितों की सीधी मदद की है।

लोगों को बांटी राहत सामग्री

कुलदीप शर्मा अपनी पत्नी वीना शर्मा के साथ थुनाग पहुंचे और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित की। इसमें दाल, चावल, आटा, चीनी, चाय, नमक, बच्चों के लिए चॉकलेट व टॉफी जैसी रोजमर्रा की वस्तुएं शामिल थीं। थुनाग में राहत सामग्री बांटने के बाद शिविर में ही लोगों के साथ बैठकर खाना भी खाया।

 

यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू का ऐलान: आपदा में बेघर हुए लोगों को 'सेटलमेंट पॉलिसी' लाकर फिर से बसाएंगे सरकार

लोगों ने मुझे दिल खोल कर दिया, अब मेरी बारी..

इस दौरान भावुक होते हुए कुलदीप ने कहा कि मंडी, थुनाग और जंजहैली की जनता ने मुझे दिल खोलकर प्यार दिया है। आज जब ये संकट में हैं, तो मेरा भी फर्ज बनता है कि मैं उनके साथ खड़ा रहूं। कुलदीप शर्मा ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने इन क्षेत्रों में कई स्टेज शो किए और हर बार लोगों ने उन्हें सर आंखों पर बैठाया। 

 

यह भी पढ़ें : सांसद कंगना रनौत से नाराज हुए BJP नेता शांता कुमार, दूसरे नेताओं को भी दी नसीहत; जानें

कार्यक्रम से जुटाएंगे फंड

कुलदीप शर्मा ने आगे बताया कि वह जल्द ही एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने जा रहे हैं, जिससे आपदा प्रभावितों के लिए आर्थिक सहायता जुटाई जाएगी। इस आयोजन में प्रदेशवासियों से भी खुले दिल से सहयोग देने की अपील की जाएगी।

यह भी पढ़ें : राहत शिविर में पहुंचे CM से बच्चों ने किया सवाल, "हमारे स्कूल कब खुलेंगे", जानें क्या बोले सुक्खू

प्रशासन से की अपील

कुलदीप ने स्थानीय प्रशासन से आग्रह किया कि प्रभावित लोगों की हर जरूरत उन्हें समय पर बताई जाए ताकि वे जितना संभव हो सके मदद कर सकें। उन्होंने कहा कि कई परिवारों ने अपनी पूरी उम्र की कमाई घर बनाने में लगाई थी, अब एक बार फिर से खड़ा होना उनके लिए आसान नहीं होगा। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के 3 जिला कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने खाले करवाए कैंपस

मानवीयता की अनूठी मिसाल

जहां एक ओर सरकार और संस्थाएं अपने स्तर पर राहत व पुनर्वास कार्यों में जुटी हैं, वहीं कुलदीप शर्मा जैसे कलाकार का इस तरह से आगे आना समाज को एक सकारात्मक संदेश देता है दृ कि प्रसिद्धि के साथ-साथ जिम्मेदारी निभाना भी जरूरी है। आपदा की इस घड़ी में हिमाचल की जनता को भी नाटी किंग कुलदीप शर्मा से सीख लेनी चाहिए और अपने सामर्थय के अनुसार आपदा पीड़ितों की मदद करनी चाहिए।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।