लाहौल। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के काजा दौरे पर रहेंगे। ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीएम काजा में रोंगटोंग सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन करेंगे और कई विकास कार्यों की सौगात देंगे। इसके साथ ही वह स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और मांगें सुनेंगे। शाम को मुख्यमंत्री ‘की’ स्थित वृद्धाश्रम जाएंगे और रात में रांगरिक में ठहरेंगे।
काजा में विकास कार्यों की सौगात
CM के दौरे को लेकर लाहौल-स्पीति के लोगों में काफी उत्साह है। काजा में सीएम कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह लाडारचा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह सरकार की योजनाओं और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी लोगों को देंगे।
यह भी पढ़ें- कुल्लू दशहरा उत्सव : 200 KM पैदल सफर तय कर आएंगे कई देवी-देवता, 347 को भेजे निमंत्रण
जनसभा में लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे
लाडारचा मैदान में होने वाली जनसभा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल होंगे। लोग अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याएं और मांगें CM के सामने रख सकते हैं। खासकर सड़क, बिजली, ऊर्जा परियोजनाओं और दूसरी स्थानीय जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर लोगों की नजर रहेगी।
शाम को वृद्धाश्रम जाएंगे CM
कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम करीब पांच बजे ‘की’ स्थित वृद्धाश्रम जाएंगे। यहां वह बुजुर्गों से मुलाकात कर उनसे बातचीत करेंगे। VM वृद्धजनों की समस्याओं और जरूरतों के बारे में भी जानकारी लेंगे।
यह भी पढ़ें- हिमाचल के 7 जिलों में आज आंधी-तूफान का अलर्ट : ऊंची चोटियों पर होगी बर्फबारी, जानें मौसम अपडेट
रंगरिक में करेंगे रात्रि ठहराव
वृद्धाश्रम के दौरे के बाद मुख्यमंत्री रंगरिक जाएंगे। यहां वह ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत रात रुकेंगे। इस दौरान महिला मंडलों और युवक मंडलों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याएं व मांगें सुनेंगे।
मौके पर ही समस्याओं के समाधान की कोशिश
रंगरिक में स्थानीय लोग अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री और अधिकारियों के सामने रख सकेंगे। मौके पर मौजूद अधिकारी संबंधित मामलों की जानकारी लेंगे और लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की कोशिश की जाएगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पहुंचे CM सुक्खू को फिर दिल्ली से बुलावा! राहुल गांधी के साथ होगी चर्चा; जानें क्या बनी रणनीति
अगले दिन शिमला लौटेंगे सुक्खू
मुख्यमंत्री अगले दिन सुबह काजा से कड़छम हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। वहां हेलिकॉप्टर में ईंधन भरवाने के बाद वह शिमला लौटेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे से लाहौल-स्पीति के लोगों को अपनी समस्याएं और मांगें सीधे सरकार के सामने रखने का मौका मिलेगा।
