शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला स्थित सुन्नी के ओगली क्षेत्र से पिता-बेटी के लापता होने का मामला आठ दिन बाद भी रहस्य बना हुआ है। इस बीच सतलुज नदी से कुलदीप का शव मिलने के बाद मामला और गंभीर हो गया है।

सतलुज से मिली लापता पिता की देह

पिता का अंतिम संस्कार हो चुका है, लेकिन 18 वर्षीय सौतेली बेटी स्नेहा अभी भी लापता है। परिवार अब उसकी सुरक्षित वापसी के लिए पुलिस और प्रशासन से लगातार मदद की गुहार लगा रहा है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : घर के आंगन से 2 वर्षीय मासूम को उठा ले गया कुत्ता, 25 मीटर दूर मिली- हालत नाजुक

आठ दिन से ढूंढ रहे थे परिजन

कुलदीप का शव सुन्नी से करीब 40 किलोमीटर दूर मंडी जिले के निहरी पुलिस थाना क्षेत्र के दोगरी के पास सतलुज नदी से बरामद हुआ। रविवार को परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। इसके बाद शव को अस्पताल ले जाया गया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया और सुन्नी में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

बेटी की तलाश में जुटी पुलिस

कुलदीप के शव की बरामदगी के बाद अब पुलिस की जांच का सबसे अहम केंद्र उनकी बेटी स्नेहा है। पिता के साथ ही स्नेहा भी 13 सितंबर से लापता है। कई दिन बीतने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में जांच के साथ तकनीकी साक्ष्यों को भी खंगाला है। मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल के अलावा CCTV फुटेज की भी जांच की गई है।

यह भी पढ़ें- विधवा महिलाओं के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा तोहफा- घर बनाने को मिलेंगे 3 लाख रुपये

ओगली में मिली थी आखिरी लोकेशन

जांच के दौरान पिता-बेटी की आखिरी लोकेशन ओगली क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास मिलने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद दोनों के मोबाइल फोन बंद हो गए।कुलदीप की पिकअप भी ओगली के पास सड़क किनारे मिली थी। वाहन का कंडक्टर साइड का शीशा टूटा हुआ था। इस वजह से परिवार को शुरू से ही किसी अनहोनी की आशंका थी।

परिवार ने जताई अपहरण और हत्या की आशंका

कुलदीप का शव सतलुज से मिलने के बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। परिवार को आशंका है कि कुलदीप की मौत सामान्य परिस्थितियों में नहीं हुई और उनकी बेटी स्नेहा के साथ भी कोई अनहोनी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : कुलचे की ब्रेड में निकले कीड़े, ग्राहक का फूटा गुस्सा- वायल वीडियो से मचा हड़कंप

हत्या या अपहरण की आशंका...

परिजनों ने पुलिस से मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर करने की मांग की है। हालांकि, हत्या या अपहरण की आशंका फिलहाल परिवार की ओर से जताई गई है और इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

कुलदीप के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

कुलदीप मंडी जिले के चराई गांव, ग्राम पंचायत पंडओ, तहसील करसोग के रहने वाले थे। परिवार के मुताबिक वह घर का अहम सहारा थे। उनके निधन के बाद परिवार सदमे में है। बताया गया कि कुलदीप की मां के लिए भी वह बड़ा सहारा थे। करीब 32 वर्ष पहले उनकी मां की आंखों की रोशनी चली गई थी। ऐसे में परिवार के अनुसार कुलदीप लंबे समय से मां की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में 20 करोड़ की गड़बड़ी : सेब खरीद में बड़ा खेल- रिकॉर्ड ने खोली पोल, घेरे में HPMC

पत्नी ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

कुलदीप की पत्नी सुनीता ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से स्नेहा को जल्द तलाशने की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि पति की मौत के बाद परिवार पहले ही गहरे सदमे में है और अब उनकी सबसे बड़ी चिंता बेटी को लेकर है। सुनीता के अनुसार परिवार की पूरी उम्मीद अब स्नेहा के सुरक्षित मिलने पर टिकी है। परिवार लगातार पुलिस से उसकी तलाश तेज करने की मांग कर रहा है।

कुलदीप की थी ये दूसरी शादी

सुनीता के कुलदीप से दो बच्चे हैं, जिनमें बेटा दूसरी कक्षा और बेटी चौथी कक्षा में पढ़ती है। पहली शादी से हुई उनकी दो बेटियां भी सुनीता के साथ रहती हैं। इनमें बड़ी बेटी स्नेहा लापता है और अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। कुलदीप का शव घर पहुंचते ही परिवार में मातम पसर गया। कुलदीप की मां और पत्नी सुनीता और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें