#हादसा

September 21, 2026

हिमाचल : घर के आंगन से 2 वर्षीय मासूम को उठा ले गया कुत्ता, 25 मीटर दूर मिली- हालत नाजुक

घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है

शेयर करें:

dog house shankli shimla himachal igmc treatment hospital

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में लावारिस कुत्तों का खौफ अब घरों के आंगन तक पहुंच गया है। रुल्दूभट्ठा वार्ड के शांकली क्षेत्र में रविवार शाम एक लावारिस कुत्ते ने घर के बाहर खेल रही महज दो साल की बच्ची पर हमला कर दिया।

मासूम को उठा ले गया कुत्ता

चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े और कुत्ते को घेरकर बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ाया। गंभीर रूप से घायल बच्ची का IGMC शिमला में उपचार चल रहा है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में बॉर्डर पर बड़ा धमा**का : एक की मौ..त, मौके पर मची अफरा-तफरी

आंगन में खेलते-खेलते गेट तक पहुंची थी बच्ची

जानकारी के मुताबिक घटना रविवार शाम करीब 4 बजे की है। शांकली में रहने वाले रमनदीप सिंह की दो वर्षीय बेटी घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान वह खेलते हुए गेट के पास पहुंच गई। तभी वहां से गुजर रहे एक लावारिस कुत्ते ने अचानक बच्ची पर हमला कर दिया।

बच्ची को जंगल की तरफ घसीटने लगा कुत्ता

कुत्ते ने बच्ची को काटने के बाद उसे घसीटना शुरू कर दिया और घर से करीब 25 मीटर दूर तक ले गया। बताया जा रहा है कि वह बच्ची को साथ लगते जंगल की तरफ ले जा रहा था। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी घरों से बाहर निकले और कुत्ते को घेर लिया। काफी मशक्कत के बाद बच्ची को बचाया गया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : जन्म से नहीं था बच्चे का जबड़ा, डॉक्टरों ने खुद उठाया 6 लाख का खर्च- दिया नया जीवन

चेहरे से लेकर पैरों तक गहरे घाव

हमले में बच्ची बुरी तरह घायल हो गई। उसके मुंह, पीठ और टांगों सहित शरीर के कई हिस्सों पर गहरे घाव आए हैं। परिजन उसे तुरंत आईजीएमसी शिमला लेकर पहुंचे, जहां आपातकालीन वार्ड में उसका इलाज किया जा रहा है।

शिमला में 3500 से ज्यादा लावारिस कुत्ते

शहर में लावारिस कुत्तों की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। नगर निगम के सर्वे के मुताबिक शिमला में इनकी संख्या 3500 से अधिक है। शहर में हर महीने कुत्तों के काटने के 150 से ज्यादा मामले सामने आने की बात कही गई है। निगम ने 100 से अधिक ऐसे कुत्तों को भी चिह्नित किया था, जिन्हें बार-बार लोगों पर हमला करने वाला बताया गया है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल घूमने आए थे युवक-युवती : खाई में गिरी बाइक, परिवार ने खोया जवान बेटा

इन इलाकों में सबसे ज्यादा परेशानी

सब्जी मंडी, टिंबर हाउस, लोअर बाजार, लोअर जाखू, बीसीएस, न्यू शिमला, खलीनी, झंझीड़ी, विकासनगर, हिमलैंड, संजौली, कसुम्पटी, मैहली, पंथाघाटी, मशोबरा और ढली सहित कई क्षेत्रों में लावारिस कुत्तों की संख्या अधिक बताई जा रही है।

हमलावर कुत्तों को पकड़ेगा नगर निगम

नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान के मुताबिक बार-बार लोगों को काटने वाले आक्रामक कुत्तों को पकड़ा जाएगा। इसके लिए निगम अपने डॉग हट का विस्तार करने की तैयारी कर रहा है। पकड़े गए आक्रामक कुत्तों को इन्हीं डॉग हट में रखने की योजना है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख