हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नादौन उपमंडल के गौना में एक नामी कंपनी के CHIPS के पैकेट के अंदर से जिंदा कीड़े निकलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
CHIPS के पैकेट से निकले जिंदा कीड़े
गांव निवासी सोनी कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने दो वर्षीय बच्चे के लिए स्थानीय बाजार से पांच रुपये का चिप्स का पैकेट खरीदा था। घर पहुंचकर जैसे ही उन्होंने पैकेट खोला, तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। चिप्स के बीच एक काले रंग का जिंदा कीड़ा और कई छोटे-छोटे सफेद कीड़े रेंगते हुए दिखाई दिए।
यह भी पढ़ें : CBSE 10Th RESULT : हिमाचल के नवदीप ने झटके 99.6 प्रतिशत अंक, लड़कियां भी पीछे नहीं
पैकेट खोलते ही उड़े होश
राहत की बात यह रही कि बच्चे को चिप्स खिलाने से पहले ही परिजनों की नजर इस पर पड़ गई। सोनी कुमार ने चिंता जताते हुए कहा कि अगर यह चिप्स बच्चा खा लेता, तो उसकी सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता था।
कब की थी एक्सपायरी डेट?
सबसे हैरानी की बात यह है कि पैकेट पर एक्सपायरी डेट 17 जुलाई 2026 अंकित है और उस पर कोड नंबर भी मौजूद है, जिससे यह सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: भाई की संदिग्ध मौ*त का गम नहीं सह पाई बहन- तोड़ा दम, बूढ़ी मां ने एक साथ खोए बेटा-बेटी
लोगों का फूटा गुस्सा
मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी रोष है और खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। उधर, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अभिषेक ने बताया कि अभी तक विभाग को इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि जैसे ही परिजन शिकायत दर्ज करवाते हैं, चिप्स का सैंपल भरकर जांच के लिए भेजा जाएगा और दोषी पाए जाने पर संबंधित कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की एक और प्राइवेट यूनिवर्सिटी में कांड : हॉस्टल की दूसरी मंजिल से IT छात्र ने छलांग
चॉकलेट में निकला जींदा कीड़ा
इससे पहले नौणी क्षेत्र में एक नामी कंपनी की चॉकलेट में जिंदा कीड़ा और उसके अंडे मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। नौणी के गांव मंडी मानवा निवासी रमेश चंद कौंडल ने स्थानीय बाजार से अपने बच्चों के लिए पांच रुपये की चॉकलेट खरीदी थी। घर पहुंचने के बाद जब उन्होंने छोटे बच्चे शिवा को केडबरी चॉकलेट देने के लिए उसका रैपर खोला, तो अंदर का नजारा देखकर वह सन्न रह गए। रमेश चंद के अनुसार चॉकलेट के अंदर एक जिंदा कीड़ा रेंग रहा था और उसने चॉकलेट पर अंडे भी दे रखे थे।
वैध पैकिंग के बावजूद गंदगी
हैरानी की बात यह है कि जिस चॉकलेट में कीड़ा मिला, उस पैकेट पर मई 2026 तक की वैधता तिथि अंकित है। इसके साथ ही पैकिंग पर बैच कोड और अन्य आवश्यक जानकारियां भी दर्ज हैं।
