#अपराध
April 16, 2026
हिमाचल की एक और प्राइवेट यूनिवर्सिटी में कांड : हॉस्टल की दूसरी मंजिल से IT छात्र ने छलांग
अस्पताल पहुंचे लड़के के परिजन, यूनिवर्सिटी में हंगामा
शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां वाकनाघाट स्थित जेपी यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे एक IT छात्र ने हॉस्टल की दूसरी मंजिल की खिड़की से कूद गया है। इस घटना के बाद पूरे परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया है।
जानकारी के अनुसार, छात्र ने अचानक हॉस्टल की ऊंचाई से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद छात्रों और स्टाफ ने तुरंत उसे संभाला और प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए IGMC शिमला रेफर किया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना के बाद यूनिवर्सिटी परिसर में हड़कंप मच गया और छात्रों के बीच भय और चिंता का माहौल बन गया है। कई छात्र इस घटना को लेकर मानसिक दबाव और शैक्षणिक तनाव जैसे मुद्दों की ओर भी इशारा कर रहे हैं। हालांकि आधिकारिक रूप से अभी तक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि छात्र ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। वहीं, यूनिवर्सिटी प्रशासन भी आंतरिक स्तर पर पूरे घटनाक्रम की समीक्षा कर रहा है और छात्रों की सुरक्षा व काउंसलिंग को लेकर आवश्यक कदम उठाने की बात कही जा रही है।
जांच में पाया गया है छात्र की पहचान आयान हुसैन के रूप में हुई है- जो कि मूल रूप से जम्मू कश्मीर का रहने वाला है। मगर अब उनका परिवार काफी लंबे समय से कुल्लू में रह रहा है। छात्र के परिजन अस्पताल पहुंच चुके हैं। छात्र की उम्र 18 से 19 साल बताई ज रही है। बताया जा रहा है कि छात्र ने कुछ महीने पहले ही यूनिवर्सिटी में ए़डमिशन ली थी।
गौरतलब है कि कुछ पहले शूलिनी यूनिवर्सिटी के एक छात्र ने भी आत्महत्या कर ली थी। जिसकी मौत को लेकर काफी विवाद हुआ था। 21 साल के युवक नीतिन चौहान ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। आरोप है कि नितिन को प्लेसमेंट के दौरान जो वेतन पैकेज बताया गया था, उसे पूरा नहीं किया गया और उसे कम वेतन दिया जा रहा था। उनका कहना है कि इसी वजह से वह मानसिक तनाव में था।