ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में कल देर रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटकों ने लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए और अफरा-तफरी मच गई।
ऊना में आया भूकंप
आपको बता दें कि जिस वक्त भूकंप आया उस वक्त कई लोग चैन की नींद सो रहे थे। जबकि, कुछ लोग अभी सोने की तैयार कर रहे थे। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए और सड़कों की ओर भागने लगे।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : झुग्गियों पर काल बनकर गिरा टिप्पर, मां और बेटी की थमीं सांसें
कितनी रही भूकंप की तीव्रता?
भूकंप के झटके रविवार देर रात 11 बजकर 48 मिनट पर महसूस हुए। कई लोगों ने भूकंप के झटके अनुभव किए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, जमीन के अंदर भूकंप की गहराई 9 किलोमीटर रही।
लोगों ने महसूस किया भूकंप
बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने भूकंप के झटकों को महसूस किया है। मगर भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण ज्यादातर लोगों को इसका पता नहीं चल पाया। अब तक किसी भी प्रकार के जान व माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का कर्मचारियों को दिवाली तोहफा: जल्द खाते में आएगा DA, अब एरियर पर टिकी नजरें
कैसे आता है भूकंप?
भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकरना है। धरती के अंदर सात प्लेट्स होती हैं- जो लगातार घूमती रहती हैं। जब यह प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां दबाव बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।
