शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में कल रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटकों ने लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए और अफरा-तफरी मच गई। महज एक महीने में शिमला में दूसरी बार भकूंप के झटके महसूस किए गए हैं।
शिमला में आया भूकंप
आपको बता दें कि जिस वक्त भूकंप आया उस वक्त कई लोग चैन की नींद सो रहे थे। जबकि, कुछ लोग सोने की तैयारी कर रहे थे। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए और सड़कों की ओर भागने लगे।
यह भी पढ़ें : सुंदर ठाकुर को जयराम की सलाह- मंत्री बनाने के नाम पर पीछे-पीछे घुमा रहे CM सुक्खू, बचाएं अपनी इज्जत
कितनी रही भूकंप की तीव्रता?
भूकंप के झटके कल रात 9 बजकर 50 मिनट पर महसूस हुए हैं। कई लोगों ने भूकंप के झटके अनुभव किए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, जमीन के अंदर भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही। भूकंप के झटके रोहड़ू और जुब्बल के इलाकों में महसूस किए गए हैं।
लोगों ने महसूस किया भूकंप
बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने भूकंप के झटकों को महसूस किया है। मगर भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण ज्यादातर लोगों को इसका पता नहीं चल पाया। अब तक किसी भी प्रकार के जान व माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस ने फिर ढेर सारे चिट्टे संग पकड़ा माधव, पहले से चल रहे हैं कई थानों में केस
कैसे आता है भूकंप?
भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकरना है। धरती के अंदर सात प्लेट्स होती हैं- जो लगातार घूमती रहती हैं। जब यह प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां दबाव बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।
