सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में कुछ लोगों ने इंसानियत का फर्ज निभाया। जब एक जीवन चुपचाप बिछड़ गया, जब उस व्यक्ति के परिवार ने पीठ मोड़ ली और रिश्तेदारों ने पहचानने से इनकार कर दिया। तब कुछ लोगों ने एक अनजान व्यक्ति का पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया।
हादसे में व्यक्ति की मौत
दरअसल, बीती 13 जून की रात को टोकियो (माजरा) क्षेत्र में एक हादसा पेश आया। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मृतक की शिनाख्त करना शुरू की।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : मोड़ पर बिगड़ा ड्राइवर का बैलेंस, गहरी खाई में गिरी कार- दो में से एक के निकले प्राण
परिजनों ने नहीं स्वीकार किया शव
जैसे-तैसे पुलिस टीम ने मृतक के परिजनों का पता लगाया। मगर दुखद बात तो ये हुई कि मृतक के परिजनों ने उसे स्वीकार करने से मना कर दिया। परिजनों ने साफ तौर पर पुलिस को कहा कि वो उसका अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
नशे की लत ने छीना परिवार
मृतक की पहचान 45 वर्षीय कमल उर्फ कालू के रूप में हुई- जो कि अंबाला शहर का रहने वाला था। बताया गया कि कालू नशे का आदि था। ऐसे में सरल संस्कार एंड वेलफेयर सोसाइटी मानवता का परिचय देते हुए आगे आई। टीम ने पूरे विधि-विधान के साथ व्यक्ति को अंतिम विदाई दी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में वाहन चालकों का झंझट खत्म, पांच टोल बैरियर्स पर FASTAG सुविधा शुरू
नशे ने उजाड़े कई घर
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सरल संस्कार एंड वेलफेयर सोसाइटी की मानवता की चर्चा हो रही है। वहीं, नशे को लेकर भी लोगों में काफी रोष है। लोगों का कहना है कि नशे ने कई घरों को उजाड़ दिया है। आलम ऐसा है कि अब इस नशे के कारण लोग परिजन अपने बच्चों को अपनाने तक से मना कर रहे हैं।
