कांगड़ा। देवभूमि हिमाचल में जहां कभी भाईचारे की मिसालें सुनाई देती थी- वहां अब लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जो लोगों को अंदर तक बेचैन कर रहे हैं। जिला कांगड़ा स्थित धर्मशाला से सामने आई घटना ने पूरे इलाके में डर,गुस्सा और कई सवाल खड़े कर दिए है।
यहां आरोप लगा है कि एक युवक ने अपनी पहचान छुपाकर नाबालिग लड़की का भरोसा जीता और फिर उसे अपने साथ लेकर फरार हो गया है। अब इस मामले की हर ओर काफी चर्चा हो रही है।
यह भी पढ़ें- सुक्खू सरकार ने किराएदारों से छीनी सब्सिडी : डबल आ रहा बिजली का बिल, परेशानी बढ़ी
हिंदू संगठन ने जताया रोष
धर्मशाला क्षेत्र में एक नाबालिग युवती के कथित रूप से भगाए जाने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। हिंदू संगठनों ने इस घटना को लेकर प्रशासन के खिलाफ रोष जताया है और डीसी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है। संगठनों ने मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए युवती को सुरक्षित वापस लाने की अपील की है।
अब्दुल ने शिवा बन छुपाई पहचान
जानकारी के अनुसार, स्थानीय सैलून में काम करने वाला एक युवक खुद को शिवा नाम से लोगों के बीच परिचित करवाता था। आरोप है कि बाद में उसका असली नाम अब्दुल सामने आया। हिंदू संगठनों का दावा है कि युवक करीब एक सप्ताह पहले 16 वर्षीय हिंदू युवती को अपने साथ लेकर फरार हो गया।
यह भी पढ़ें- हिमाचल कैबिनेट बैठक आज : वाहन खरीदना हो सकता है महंगा, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
एक सप्ताह बाद भी नहीं मिला सुराग
संगठनों का कहना है कि घटना को एक सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक युवती का कोई पता नहीं चल पाया है। आरोप लगाया गया कि किसी दबाव के कारण परिजन भी शुरुआत में एफआईआर दर्ज नहीं करवा पा रहे थे। मामले के तूल पकड़ने के बाद विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी प्रशासन से मिलने पहुंचे और कार्रवाई की मांग उठाई।
बाहरी लोगों के सत्यापन पर उठे सवाल
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि प्रशासन ने पहले बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के सत्यापन और पंजीकरण को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए थे, लेकिन जमीनी स्तर पर उनका पालन नहीं हो रहा है। संगठनों का आरोप है कि बाजारों, दुकानों और किराये के मकानों में रहने वाले बाहरी लोगों की पर्याप्त जांच नहीं की जा रही, जिससे इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में बदला मौसम : बारिश से मिली राहत, कई जिलों में ओलावृष्टि और तूफान का अलर्ट
मकान मालिक की भी जिम्मेदारी
बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र ने कहा कि जिस मकान में आरोपी युवक किराये पर रह रहा था, वहां मकान मालिक की भी जिम्मेदारी बनती थी कि वह किरायेदार का सत्यापन करवाता और उसकी पूरी जानकारी रखता। उन्होंने मांग की कि आरोपी के खिलाफ अपहरण सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।
प्रशासन से सख्ती की मांग
संगठनों ने प्रशासन से क्षेत्र में रह रहे बाहरी लोगों की जांच तेज करने और बिना सत्यापन के मकान या दुकान किराये पर न देने की अपील की है। उनका कहना है कि कई लोग किरायेदार रखने से पहले जरूरी जांच नहीं करते, जिसका असर कानून व्यवस्था और सामाजिक माहौल पर पड़ सकता है। लहाल पूरे मामले को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है और लोग प्रशासन की अगली कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं।
