मंडी। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने पूरे राज्य को हिला कर रख दिया है, लेकिन सबसे अधिक तबाही मंडी जिला में देखने को मिल रही है। बीते शुक्रवार को मंडी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बादल फटने जैसी स्थिति और फ्लैश फ्लड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। बारिश और बाढ़ की घटनाओं के बीच सबसे मार्मिक और दर्दनाक हादसा ज्वालापुर क्षेत्र में सामने आया, जहां एक वृद्ध का शव अंतिम संस्कार के दौरान पियूण नाले की बाढ़ में बह गया।

अंतिम संस्कार के दौरान बहा शव

ज्वालापुर के पियूण नाले में शुक्रवार देर शाम अचानक आई बाढ़ के कारण उस समय अफरा.तफरी मच गई, जब 74 वर्षीय प्रेम सिंह के शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। हृदयगति रुकने से मृत्यु के बाद प्रेम सिंह का पार्थिव शरीर जैसे ही नाले किनारे अंतिम संस्कार के लिए लाया गया, वैसे ही नाले में पानी का बहाव अचानक तेज हो गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए शव को वहीं छोड़कर किनारे भागे, और देखते ही देखते शव बाढ़ के पानी में बह गया। यह दृश्य वहां मौजूद हर व्यक्ति को स्तब्ध कर गया।

 

यह भी पढ़ें : किन्नौर कैलाश यात्रा पर गए श्रद्धालु की पार्वती कुंड के पास मिली देह, अब तक 3 ने गंवाई जा*न

फोरलेन पर मलबाए वाहनों की आवाजाही ठप

मनाली-कीरतपुर फोरलेन पर भी भारी बारिश का कहर देखने को मिला। पंडोह के पनारसा, नौ मील और दवाड़ा में मलबा और फ्लैश फ्लड आने से फोरलेन पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीनों की मदद ली जा रही है, लेकिन लगातार हो रही बारिश से कार्य में बाधा आ रही है। नौ मील क्षेत्र में हमीरपुर नंबर की एक स्कॉर्पियो गाड़ी भारी मलबे में फंस गई। चालक ने किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन वाहन को निकालना चुनौती बना रहा। इस बीच स्थानीय युवक महेश ने साहस दिखाते हुए जेसीबी की मदद से स्कॉर्पियो को रस्सी के सहारे बाहर निकाल लिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में हीलियम गैस से सुसा*इड का पहला केस, बैंकर ने नोट में पत्नी-पिता के खोले कई राज

टनल में पानी घुसा, कई गाड़ियां फंसीं

रैंश नाले में आई बाढ़ के कारण हनोगी और दवाड़ा टनलों में पानी घुस गया, जिससे वहां खड़ी 8.10 गाड़ियां फंस गईं। गनीमत रही कि उस वक्त टनल में ट्रैफिक नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, कैंची मोड़ और जोगणी मोड़ जैसे क्षेत्रों में लगातार पत्थर गिरने की घटनाएं हो रही हैं, जिसके चलते एहतियातन फोरलेन को बंद कर दिया गया है।

कुल्लू से संपर्क बाधित, कई मार्ग बंद

मरम्मत कार्य और भूस्खलन के चलते कांढी.कटौला मार्ग को भी बंद कर दिया गया है, जिससे कुल्लू की ओर आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। प्रशासन द्वारा लोगों को यात्रा न करने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : रक्षाबंधन पर छूटा भाई-बहन का साथ, घर की ओर जा रहा था शख्स- रावी में समाई कार

सराज में दो घंटे तक फंसे रहे एसडीएम

सराज उपमंडल में भारी बारिश और नाले में आई बाढ़ के कारण एसडीएम दो घंटे तक पांडव शिला क्षेत्र में फंसे रहे। विभाग द्वारा बनाई गई पुलिया के ऊपर से बाढ़ का पानी बहने लगा, जिससे पुलिया को भारी नुकसान पहुंचा। क्षेत्र की अधिकतर सड़कें मलबा और भूस्खलन के चलते बंद हैं और लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 2 माह बाद होनी थी शादी, बहनों ने खो दिया लाडला भाई; रक्षा बंधन पर मची चीख-पुकार

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने मौसम को देखते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने और नदी.नालों के आसपास न जाने की अपील की है। एनएच और प्रमुख मार्गों को खोलने का प्रयास जारी हैए लेकिन मौसम बाधा बन रहा है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।