शिमला। हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के पास नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। दरअसल, हिमाचल में बंपर भर्ती निकली है- जिसमें एक नामी कंपनी द्वारा खाली पदों को भरा जाएगा। इस सक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छी-खासी सैलरी और कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी।
कितने भरे जाएंगे पद?
आपको बता दें कि ये साक्षात्कार LIC ऑफ इंडिया (शाखा संजौली) शिमला द्वारा रोजगार कार्यालय शिमला के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है। इस साक्षात्कार में LIC द्वारा 100 युवाओं का चयन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल को चकाचक करेगा मंत्री विक्रमादित्य सिंह का विभाग- सड़क हाद...सों पर लगेगी लगाम
कब और कहां होगा साक्षात्कार?
योग्य उम्मीदवारों के साक्षात्कार 25 जुलाई, 2026 शनिवार यानी कल सुबह 11 बजे मशोबरा-2 स्थित शर्मा डेस्टिनेशन आहार विलपा में आयोजित किया जाएगा। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीण नरगराईक ने दी है।
कितने भरे जाएंगे पद?
इस भर्ती प्रक्रिया में LIC द्वारा कुल 100 पद भरे जाएंंगे। जिसमें MCA और RCA के पद भरे जाएंगे, जिनमें-
- महिला करियर एजेंट (MCA)- 50 पद
- रूरल करयिर एजेंट (RCA)- 50 पद
यह भी पढ़ें- हिमाचल में दरका पहाड़ : चट्टानों के नीचे दबी टाटा सूमो, कई लोगों की मौ**त की आशंका
क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?
इच्छुक उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी निर्धारित की गई है। जैसे कि-
- MCA के लिए 10वीं पास (सिर्फ महिलाएं)
- RCA के लिए 10वीं पास (पुरुष और महिलाएं)
यह भी पढ़ें- हिमाचल में सड़क से उड़ी कार, सीधा घर की छत पर हुई लैंड- नीचे थी गहरी खाई
कितना मिलेगा वेतन?
इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अच्छा-खासा वेतन दिया जाएगा। इसमें-
- MCA को पहले साल 7000 रुपये प्रतिमाह, दूसरे साल 6000 रुपये प्रतिमाह और तीसरे साल 5000 रुपये प्रतिमाह के साथ प्रीमियम का 28 प्रतिशत प्रोत्साहन (इंसेंटिव) दिया जाएगा।
- RCA को पहले साल 5000 रुपये प्रतिमाह और दूसरे साल 4000 रुपये प्रतिमाह के साथ प्रीमियम का 28 प्रतिशत प्रोत्साहन (इंसेंटिव) दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : HRTC का बड़ा फैसला : कंडक्टर के लिए फ्रंट सीट रिजर्व, ड्राइवर के मोबाइल इस्तेमाल पर रोक
क्या रहेगा आयु सीमा?
आवेदन करने वाली युवाओं की आयु सीमा भी तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों की उम्र आवेदन करने की अंतिम तिथि तक 18 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसमें-
- MCA के लिए 18 से 70 वर्ष
- RCA के लिए 18 से 35 वर्ष
यह भी पढ़ें- 14 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का फोकस- CM सुक्खू ने बनाया प्लान, BJP के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी
क्या लाना होगा साथ?
साक्षात्कार वाले दिन उम्मीदवारों को अपने साथ कुछ जरूरी दस्तावेज लाने होंगे। जैसे कि-
- मूल प्रमाण पत्र
- बायोडाटा
- मार्क शीट
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक की कॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटो
