शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने स्टाफ नर्स (जॉब ट्रेनी) के 71 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने इस संबंध में सार्वजनिक नोटिस जारी करते हुए श्रम आयुक्त-सह-निदेशक रोजगार, शिमला को रिक्विजिशन भेज दी है। अब प्रदेश के सभी रोजगार कार्यालय तय पात्रता के अनुसार योग्य उम्मीदवारों के नाम विभाग को भेजेंगे। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद योग्य अभ्यर्थियों को स्टाफ नर्स (जॉब ट्रेनी) के पदों पर नियुक्त किया जाएगा।
कब तक भेजने होंगे उम्मीदवारों के नाम?
स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी रोजगार कार्यालयों को निर्देश दिए हैं कि पात्र अभ्यर्थियों के नाम और उनके मोबाइल नंबर सहित सूची 25 जुलाई 2026 तक निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, हिमाचल प्रदेश को भेजी जाए। इसके बाद विभाग 30 जुलाई 2026 तक ट्रायल एवं अन्य चयन प्रक्रिया पूरी करेगा। इसलिए जिन युवाओं का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है, वे समय रहते अपने दस्तावेज अपडेट करवा लें।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : परिवार के साथ 18वां जन्मदिन मनाने के बाद गायब हुई लड़की- परिजन पहुंचे थाने
कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के तहत स्टाफ नर्स (जॉब ट्रेनी) के कुल 71 पद भरे जाएंगे। विभाग ने सभी वर्गों के लिए आरक्षण के अनुसार सीटों का बंटवारा भी कर दिया है।
- अनारक्षित (यूआर) - 28 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) - 13 पद
- अनुसूचित जाति (एससी) - 13 पद
- यूआर-ईडब्ल्यूएस - 7 पद
- ओबीसी बीपीएल - 3 पद
एससी बीपीएल - 3 पद - अनुसूचित जनजाति (एसटी) - 2 पद
- एससी डब्ल्यूएफएफ - 1 पद
- यूआर डब्ल्यूएफएफ - 1 पद
यह भी पढ़ें : हिमाचल में नशा बेचने के मंसूबे नाकाम, पंजाब से आए थे तीन सप्लायर- हुए गिरफ्तार
क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। हालांकि विज्ञान विषय से पढ़ाई करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवार के पास ग्रेड 'ए' नर्सिंग (जीएनएम) का डिप्लोमा या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा संस्थान से बीएससी नर्सिंग की डिग्री होना अनिवार्य है। निर्धारित योग्यता पूरी करने वाले उम्मीदवार ही भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।
क्या रहेगी आयु सीमा?
भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि हिमाचल प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में पहले से कार्यरत नियमित, एडहॉक या जॉब ट्रेनी कर्मचारियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। ऐसे अभ्यर्थियों पर 45 वर्ष की सीमा लागू नहीं होगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बड़ी चोरी का खुलासा, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार; लाखों का सोना-चांदी, नकदी बरामद
इन बातों का भी रखना होगा ध्यान
भर्ती के लिए केवल शैक्षणिक योग्यता ही पर्याप्त नहीं होगी। उम्मीदवार को हिमाचल प्रदेश की स्थानीय रीति-रिवाज, बोलियों और भौगोलिक परिस्थितियों का सामान्य ज्ञान होना भी जरूरी है। यह शर्त भर्ती नियमों का हिस्सा है और चयन प्रक्रिया में इसका भी ध्यान रखा जाएगा।
कैसे होगी भर्ती प्रक्रिया?
स्वास्थ्य विभाग की ओर से भर्ती के लिए रोजगार कार्यालयों की मदद ली जा रही है। सभी रोजगार कार्यालय योग्य उम्मीदवारों के नाम विभाग को भेजेंगे। इसके बाद विभाग दस्तावेजों की जांच और ट्रायल प्रक्रिया पूरी करेगा। चयन पूरी तरह विभाग द्वारा तय नियमों और पात्रता के आधार पर किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस के सामने ही शख्स पर किए कु*ल्हाड़ी से कई वार, निकला पुराना कनेक्शन- जानें
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
नर्सिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके और सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती बेहतरीन मौका है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने संबंधित रोजगार कार्यालय से संपर्क कर यह सुनिश्चित कर लें कि उनका पंजीकरण और सभी दस्तावेज सही हैं, ताकि उनका नाम समय पर विभाग को भेजा जा सके। स्वास्थ्य विभाग की इस भर्ती से न केवल अस्पतालों में स्टाफ की कमी दूर होगी, बल्कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार का अच्छा अवसर भी मिलेगा।
