ऊना। हिमाचल प्रदेश में नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए काम की खबर है। उनके लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। जिला ऊना में एक नामी कंपनी द्वारा साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को अच्छा-खासा वेतन दिया जाएगा।
कहां पर होंगे साक्षात्कार?
यह साक्षात्कार 12 मार्च, बुधवार यानी कल सुबह 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित किया जाएगा। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : शिवदर्शन के लिए चूड़धार चोटी पहुंचा एक शख्स खाई में मिला, पुलिस को है ये आशंका
कितने भरे जाएंगे पद?
साक्षात्कार में कंपनी द्वारा मैसर्ज नायसा मल्टीप्लास्ट बेला बाथड़ी में ऑपरेटर के 32 पद भरे जाएंगे। यह पद नियमित आधार पर भरे जाएंगे। इसमें-
- स्टील बफिंग ऑपरेटर
- इलेक्ट्रो वाश ऑपरेटर
- स्टील मशीन ऑपरेटर
क्या रखी गई है शैक्षणिक योग्यता?
इस साक्षात्कार में 10वीं और 12वीं पास युवा भाग ले सकते हैं। मगर युवाओं का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : कार में बैठ चिट्टा ले रहा था नशेड़ी, पास पड़ी थी चरस- हुआ गिरफ्तार
क्या रहेगी आयु सीमा?
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। उम्मदीवारों की उम्र 21 से 25 साल के बीच होनी चाहिए।
कितना मिलेगा वेतन?
साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छा-खासा वेतन और कई तरह की सुविधाएं भी दी जाएंगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : नहीं रहे जांबाज ट्रैफिकवीर दलवीर, अस्पताल में चल रहा था बीमारी का इलाज
क्या-क्या लाना होगा साथ?
साक्षात्कार वाले दिन उम्मीदवारों को अपने साथ कुछ दस्तावेज लाना अनिवार्य है। जैसे कि-
- प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- मूल प्रमाण पत्र
- रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड
- हिमाचली बोनाफाइड
- आधार कार्ड
- दो पासपोर्ट साइज फोटो
