#विविध

March 11, 2025

हिमाचल : नहीं रहे जांबाज ट्रैफिकवीर दलवीर, अस्पताल में चल रहा था बीमारी का इलाज

जज की गाड़ी का किया था चालान

शेयर करें:

Dalveer Singh

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश पुलिस के कई कर्मचारी ऐसे हैं- जिन्होंने स्थानीय लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई हुई है। आज के समय में ऐसे कर्मचारी बहुत कम देखने को मिलते हैं- जो अपने काम को पूरी ईमानदारी और मेहनत से करते हैं। इन कर्मचारियों की ईमानदारी के चलते ये कर्मचारी लोगों के प्रिय बन जाते हैं।

नहीं रहे ट्रैफिकवीर दलवीर सिंह

ऐसी ही कुछ छवि बनी हुई है पालमपुर में तैनात ट्रैफिक कर्मचारी दलवीर सिंह की। मगर दुखद बात ये है कि सबके चहेते दलवीर सिंह का निधन हो गया है। दलवीर सिंह के निधन के बाद से पूरे क्षेत्र में माहौल गमगीन है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : चलती कार का फटा टायर, दीवार से हुई जोरदार टक्कर; मची चीख-पुकार

कैंसर ने ली जान

बताया जा रहा है कि दलवीर सिंह पिछले कुछ समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और उनका चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था। बीते रविवार सुबह दलवीर सिंह ने अंतिम सांस ली। दलबीर सिंह (53) दरंग के रहने वाले थे। दलवीर का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। DSP बैजनाथ की अगुवाई में पालमपुर और भवारना पुलिस की टुकड़ी ने दलवीर सिंह को अंतिम सलामी दी।

जज की गाड़ी का किया था चालान

आपको बता दें कि दलवीर सिंह ने हमेशा अपनी ड्यूटी ईमानदारी के साथ निभाई। साल 2016 में दलवीर सिंह काफी चर्चा में आए थे- उस वक्त उन्होंने उत्तराखंड की एक महिला न्यायाधीश की गाड़ी का चालान किया था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के वो देवता साहिब- जो एक साथ 14 रथों में हैं विराजित

ईमानदार कर्मचारी थे दलवीर

दलवीर का नाम सिर्फ पालमपुर में ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी जाना जाता था। दलवीर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों को बख्शते नहीं थे। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करना, उन्हें समझाना और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखना, दलबीर सिंह का रोज का काम था।

पूरे इलाके में पसरा मातम

दलवीर के निधन के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। लोगों का कहना है कि दलवीर एक नेक दिल और ईमानदार कर्मचारी थी। उन्होंने अपने फर्ज के आगे कभी किसी को भी नहीं आने दिया। लोगों का कहना है कि दिलवर की ईमानदारी को हमेशा याद रखा जाएगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख