सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कंडाघाट क्षेत्र की महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। समेकित बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) कंडाघाट के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका के कुल 11 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र महिला उम्मीदवार 10 जुलाई 2026 तक आवेदन जमा कर सकती हैं।

11 रिक्त पदों पर होगी भर्ती

बाल विकास परियोजना अधिकारी कंडाघाट ने बताया कि इस भर्ती अभियान के तहत कुल 11 पद भरे जाएंगे। इनमें 2 पद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 9 पद आंगनवाड़ी सहायिका के शामिल हैं। इन सभी पदों के लिए भर्ती स्थानीय स्तर पर की जाएगी, ताकि संबंधित क्षेत्रों की महिलाओं को रोजगार का अवसर मिल सके और आंगनवाड़ी सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें : हिमाचल शर्मसार! अपनी बेटी के साथ पिता ने की नीचता, अदालत ने 20 साल के लिए भेजा जेल

इन आंगनवाड़ी केंद्रों में होंगे कार्यकर्ता के पद

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के दोनों पद चायल वृत्त के अंतर्गत भरे जाएंगे।

ग्राम पंचायत हिन्नर के गौड़ा आंगनवाड़ी केंद्र में एक पद।
ग्राम पंचायत झाझा के झाझा आंगनवाड़ी केंद्र में एक पद।

इन दोनों केंद्रों के लाभान्वित क्षेत्र की पात्र महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : प्रेमी के साथ मिल पति का म*र्डर कर झाड़ियों में फेंका श.व, 4 घंटे में हुआ पर्दाफाश

इन 9 केंद्रों में भर्ती होंगी आंगनवाड़ी सहायिकाएं

आंगनवाड़ी सहायिका के कुल 9 पद अलग-अलग पंचायतों और आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए निर्धारित किए गए हैं। इनमें शामिल हैं- 

  • नगर पंचायत कंडाघाट का शापड़ आंगनवाड़ी केंद्र
  • ग्राम पंचायत क्वारग का क्वारग आंगनवाड़ी केंद्र
  • ग्राम पंचायत क्वारग का सिल्हारी आंगनवाड़ी केंद्र
  • ग्राम पंचायत हिन्नर का डाहर आंगनवाड़ी केंद्र
  • ग्राम पंचायत नगाली का कानो आंगनवाड़ी केंद्र
  • ग्राम पंचायत हिन्नर का टकराना आंगनवाड़ी केंद्र
  • ग्राम पंचायत जधाणा का भैंच कुफटु आंगनवाड़ी केंद्र
  • ग्राम पंचायत सायरी का हामणी आंगनवाड़ी केंद्र
  • ग्राम पंचायत छावशा का छावशा आंगनवाड़ी केंद्र

इन सभी पदों के लिए संबंधित केंद्र के लाभान्वित क्षेत्र की निवासी महिलाओं को ही प्राथमिकता दी जाएगी।

10 जुलाई तक जमा करें आवेदन

भर्ती के लिए इच्छुक महिला उम्मीदवारों को 10 जुलाई 2026 की शाम 5 बजे तक अपना आवेदन जमा करना होगा। आवेदन सादे कागज पर किया जा सकता है। आवेदन पत्र के साथ सभी जरूरी प्रमाण पत्रों की सत्यापित (अटेस्टेड) प्रतियां संलग्न कर बाल विकास परियोजना अधिकारी, कंडाघाट के कार्यालय में जमा करनी होंगी। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

17 जुलाई को होगा इंटरव्यू

इन पदों के लिए 17 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) कंडाघाट के कार्यालय में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। सभी पात्र उम्मीदवारों को समय पर उपस्थित होना होगा। इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवारों को आवेदन के साथ लगाए गए सभी प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां भी अपने साथ लानी होंगी। मूल दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही उम्मीदवार को भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार 1.16 लाख परिवारों को देगी 300 यूनिट मुफ्त बिजली, जानें कैसे हुआ चयन

इन महिलाओं को ही मिलेगा आवेदन का मौका

भर्ती के लिए केवल वही महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं, जो संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के लाभान्वित क्षेत्र में 1 जनवरी 2026 तक सामान्य रूप से निवास कर रही हों। यदि कोई उम्मीदवार संबंधित क्षेत्र की निवासी नहीं है, तो उसका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

क्या होनी चाहिए योग्यता और उम्र?

विभाग द्वारा जारी शर्तों के अनुसार उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के रूप में उम्मीदवार का 12वीं (10+2) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। निर्धारित योग्यता पूरी करने वाली महिलाएं ही आवेदन कर सकेंगी। परिवार की सालाना आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए

यह भी पढ़ें : मंत्री विक्रमादित्य सिंह की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को सलाह! बोले- सख्ती बरतें वरना...

भर्ती के लिए आर्थिक पात्रता भी तय की गई है। उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके लिए तहसीलदार, नायब तहसीलदार या कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र आवेदन के साथ लगाना अनिवार्य होगा।

आवेदन के साथ ये दस्तावेज जरूर लगाएं

उम्मीदवारों को आवेदन पत्र के साथ निम्न दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियां जमा करनी होंगी-

  • आयु प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • विधवा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • तलाकशुदा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • अनाथ, असहाय या परित्यक्ता होने का प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • जिनके पति पिछले सात वर्षों से लापता हैं, उनसे संबंधित प्रमाण पत्र