शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूती देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में चिकित्सकों की खुली भर्ती की जा रही है। हालांकि, इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को आवेदन शुल्क जानकर बड़ा झटका भी लगा है।
हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों में भर्ती
आपको बता दें कि हिमाचल सरकार द्वारा राज्य के 6 मेडिकल कॉलेजों और सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल चमियाणा के लिए सीधी भर्ती निकाली गई है। जिसमें सीनियर रेजीडेंट और ट्यूटर के पद भरे जाएंगे। हैरानी की बात ये है कि इसके लिए आवदेकों को 5000 रुपये जमा करवाने होंगे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में कल रोजगार मेला : बिना WRITTEN के पाएं नौकरी, हर महीने मिलेगी अच्छी-खासी सैलरी
कितने भरे जाएंगे पद?
इस सीधी भर्ती में मेडिकल कॉलेजों और सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल के लिए सीनियर रेजीडेंट और ट्यूटर के 389 पद भरे जाएंगे। इसके लिए अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्विद्यालय मंडी AMRU ने प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी AMRU के परीक्षा नियंत्रक डा. प्रवीण शर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ये परीक्षा पहली बार लेने जा रहा है।
कब तक कर सकते हैं आवेदन?
इस भर्ती के लिए 26 दिसंबर, 2025 शुक्रवार तक आवेदन लिए जाएंगे। जबकि, इसके लिए लिखित परीक्षा 12 जनवरी, 2026 सोमवार को होगी और प्रोविजनल लिस्ट हफ्ते बाद यानी 19 जनवरी, 2026 सोमवार को जारी की जाएगी। इसके बाद 21 जनवरी, 2026 बुधवार को आखिरी लिस्ट निकाली जाएगी और 24 जनवरी, 2026 शनिवार को AMRU में काउंसिलिंग की जाएगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल से दिल्ली तक बिछाया था नशे का नेटवर्क- प्लान बना मजनू के टीले पर पुलिस ने किया अरेस्ट
कैसे होगी सिलेक्शन
विदित रहे कि पहले प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य सीनियर रेजीडेंट और ट्यूटर स्पेशिलिस्ट के खाली चल रहे पदों के आधार पर आवेदन आमंत्रित करते थे। इसके लिए MBBS के नंबर और अनुभव के आधार पर नियुक्ति मिलती थी। मगर इस बार रेजीडेंट डॉक्टर पॉलिसी 2025 के तहत खुली भर्ती आयोजित की जा रही है।
कहां, कितने भरे जाएंगे पद?
इस सीधी भर्ती के तहत कुल 389 पद भरे जाएंगे। जिसमें-
- IGMC शिमला- 74
- चंबा-61
- टांडा मेडिकल कॉलेज- 52
- नाहन- 52
- हमीरपुर-51
- AIMSS चमियाणा- 51
- नेरचौक मेडिकल कॉलेज- 25
यह भी पढ़ें : हिमाचल : नशा बेचकर लगाए नोटों के ढेर, सरकार ने सील की 48 करोड़ की काली संपत्ति- 3 अरेस्ट
कितना रहेंगी शर्तें?
इस भर्ती में भाग लेने वालों के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं। जैसे कि-
- हिमाचल बोनोफाइड अनिवार्य होगा
- बिना हिमाचली बोनोफाइड वाले को जनरल कैटागिरी में रखा जाएगा
- EWS में चार लाख से कम वाले मान्य होंगे
- आवेदन के साथ 5000 रुपये फीस जमा करवानी होगी।
- परीक्षा 90 मिनट की होगी और इसमें नेगिटिव मार्किंग भी होगी।
- एक विभाग के लिए एक से अधिक चिकित्सकों को मैरिट के आधार पर नियुक्ति मिलेगी।
