शिमला। हिमाचल प्रदेश के पढ़े-लिखे युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश बागवानी विभाग में कई पदों को भरने की मंजूरी दे दी है।

कितने भरे जाएंगी पद?

आपको बता दें कि CM सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश बागवानी विभाग में 450 पद भरने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इन पदों को अंतिम स्वीकृति के लिए कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें- BPL परिवारों के लिए खुशखबरी : सुक्खू सरकार ने बदले नियम- मनरेगा मजदूरों को राहत

किन पदों पर होगी भर्ती?

  • बागवानी विकास अधिकारी- 50
  • बागवानी विस्तार अधिकारी- 100
  • मल्टी टास्क कर्मियों- 300

यह भी पढ़ें: राजा साहब 'वीर' भी थे 'भद्र' भी : कुछ ऐसी उपलब्धियां और काम जिसके लिए हमेशा किए जाएंगे याद

फील्ड स्टाफ में कमी के कारण मुश्किलें

जानकारी के अनुसार, बीते कल शाम CM सुक्खू ने बागवानी विभाग, HP शिवा परिजयोजना और जनजातीय विकास की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में लंबे समय से विभाग में फील्ड स्टाफ की कमी पर चर्चा की गई है। बैठक में चर्चा हुई कि फील्ड स्टाफ की कमी के कारण बागवानों तक आधुनिक तकनीक, पौध प्रबंधन, फसल विविधीकरण और रोग नियंत्रण संबंधी सेवाएं समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं।

किसानों के लिए अच्छी खबर

ऐसे में बागवानी विभाग में नई भर्ती होना किसानों के लिए भी अच्छी खबरा है। नई भर्ती के बाद प्रदेश के गांव-गांव तक विभाग के कर्मी पहुंच पाएंगे और किसानों को भी समय पर आसानी से विशेषज्ञ सलाह मिल पाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।