चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का अच्छा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय चंबा की ओर से जिले के विभिन्न रोजगार कार्यालयों में एक निजी कंपनी के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सुरक्षा गार्ड के कुल 100 पदों को भरा जाएगा। खास बात यह है कि इन पदों के लिए योग्य पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
कब और कहां होंगे कैंपस इंटरव्यू?
सुरक्षा गार्ड के पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू अलग-अलग रोजगार कार्यालयों में आयोजित किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपने नजदीकी रोजगार कार्यालय में निर्धारित तिथि को पहुंचकर इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
- 7 सितंबर - उपरोजगार कार्यालय भरमौर
- 8 सितंबर - जिला रोजगार कार्यालय चंबा
- 9 सितंबर - उपरोजगार कार्यालय डल्हौजी
- 10 सितंबर - उपरोजगार कार्यालय सुंडला
- 11 सितंबर - उपरोजगार कार्यालय तीसा
- सभी स्थानों पर कैंपस इंटरव्यू सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : एक ही दिन दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, शेल्टर के पास मिली दो युवकों की देह
कितनी रखी गई है शैक्षणिक योग्यता?
जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इन पदों के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। 10वीं से अधिक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
क्या रहेगी आयु सीमा?
सुरक्षा गार्ड के पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। भर्ती केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है।
यह भी पढ़ें : 14 साल की किशोरी को होटल ले गया युवक, 6 दिन तक की निचता
क्या हैं शारीरिक मापदंड?
सुरक्षा गार्ड के पदों के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शारीरिक मापदंड भी पूरे करने होंगे। अभ्यर्थी की:
ऊंचाई कम से कम 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
वजन 55 से 95 किलोग्राम के बीच होना चाहिए।
प्रशिक्षण के बाद मिलेगी 24 हजार तक सैलरी
कैंपस इंटरव्यू में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से पहले एक माह का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद चयनित युवाओं को 17,000 से 24,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी के नियमों के अनुसार अन्य लाभ भी प्रदान किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : बुजुर्ग मरीज को ऑक्सीजन में देरी, मदद मांगने पर नर्स ने परिजनों को दिया धक्का- व्यवस्था पर उठे सवाल
इंटरव्यू में साथ लाने होंगे ये दस्तावेज
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि पर सुबह 10:30 बजे अपने नजदीकी रोजगार कार्यालय में पहुंच सकते हैं। अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के दौरान अपने साथ जरूरी दस्तावेज लेकर आने होंगे। इनमें शामिल हैं-
- शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
रोजगार कार्यालय में पंजीकरण का प्रमाण पत्र - आधार कार्ड
- विस्तृत बायोडाटा
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना
विभाग ने स्पष्ट किया है कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने वाले किसी भी अभ्यर्थी को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता (TA/DA) नहीं दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि और समय पर अपने नजदीकी रोजगार कार्यालय में पहुंचकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
