#अपराध

September 3, 2026

हिमाचल : एक ही दिन दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, शेल्टर के पास मिली दो युवकों की देह

रेन शेल्टर के पास मिला अमनदीप की देह

शेयर करें:

Himachal Pradesh news

ऊना। हिमाचल प्रदेश ऊना के पूबोवाल गांव से सामने आई एक दुखद खबर ने हर किसी को गम में डाल दिया है। दो जवान बेटों की मौत से दो परिवारों की खुशियां उजड़ गईं। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल है कि आखिर दोनों युवकों की जान कैसे गई।

रेन शेल्टर के पास मिला अमनदीप का शव

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 7 बजे गहलूवाल स्थित रेन शेल्टर के पास अमनदीप का शव मिलने की सूचना मिली। इसके कुछ घंटे बाद करीब 11 बजे सुखराज को बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल हरोली लाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। एक ही दिन दो युवकों की मौत की खबर जैसे ही गांव में पहुंची, परिवारों में चीख-पुकार मच गई।

 

यह भी पढ़ें :  14 साल की किशोरी को होटल ले गया युवक, 6 दिन तक की निचता

दोनों की मौत ने खड़े किए कई सवाल

अमनदीप और सुखराज की मौत आखिर किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। दोनों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, जिसके चलते पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों युवकों की मौत के पीछे क्या वजह रही।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए दोनों शवों का पोस्टमार्टम टांडा मेडिकल कॉलेज में करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।

 

यह भी पढ़ें :  बुजुर्ग मरीज को ऑक्सीजन में देरी, मदद मांगने पर नर्स ने परिजनों को दिया धक्का- व्यवस्था पर उठे सवाल

पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

थाना हरोली के एसएचओ अनूप कुमार ने दोनों मामलों की जांच की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और साफ हो सकेगी।

दो घरों के चिराग बुझने से गांव गम में डूबा

एक ही दिन दो जवान बेटों की मौत से पूबोवाल गांव में हर आंख नम है। दोनों परिवार अपने बेटों को खोने के सदमे में हैं। दोनों मृतक अपने पीछे छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख