हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का अच्छा मौका है। अगर आप 10वीं, 12वीं या ITI पास हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ की एक नामी कंपनी में हेल्पर के 100 पदों पर भर्ती होने जा रही है। इन पदों के लिए युवाओं का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने अच्छी सैलरी के साथ अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

किस कंपनी में भरे जाएंगे 100 पद?

आपको बता दें कि यह भर्ती औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ की प्रसिद्ध कंपनी ऐक्मे जेनेरिक्स प्राइवेट लिमिटेड में की जाएगी। कंपनी में नियमित आधार पर अपने रोल पर हेल्पर के कुल 100 पद भरे जाएंगे। इसके लिए 5 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें : सुंदर सिंह को मंत्री ना बनाने पर बढ़ी सियासी खींचतान, विक्रमादित्य ने पोस्ट डाल वीरभद्र युग की दिलाई याद

कब और कहां होगा साक्षात्कार?

इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक युवाओं को 5 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय नादौन पहुंचना होगा। यहां कंपनी की ओर से उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया जाएगा। इस संबंध में जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने जानकारी दी है।

क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता भी तय की गई है। इसके तहत 10वीं पास, 12वीं पास और किसी भी ट्रेड में ITI डिप्लोमा करने वाले युवा आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : परिवार ने खोया 25 साल का जवान बेटा, 11 दिन से लड़ रहा था जिंदगी की जंग

कितनी मिलेगी सैलरी?

इस भर्ती में चयनित होने वाले युवाओं को हर महीने 12,900 रुपए वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को 750 रुपए का अतिरिक्त भत्ता भी मिलेगा। साथ ही कंपनी की ओर से डबल ओवरटाइम भत्ते का लाभ भी दिया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा के अनुसार, जिन युवाओं के पास निर्धारित शैक्षणिक योग्यता है और जिनका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है, वे इस साक्षात्कार में हिस्सा ले सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ हिमाचली प्रमाण पत्र भी लेकर आना होगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : परिवार ने खोया 25 साल का जवान बेटा, 11 दिन से लड़ रहा था जिंदगी की जंग

क्या लाना होगा साथ?

साक्षात्कार वाले दिन उम्मीदवारों को अपने साथ कुछ जरूरी दस्तावेज लाने होंगे। जैसे कि-

  • मूल प्रमाण पत्र
  • बायोडाटा
  • मार्क शीट
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक की कॉपी
  • पासपोर्ट साइज फोटो