कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश की महिलाओं के लिए अचछी खबर आई है। कांगड़ा जिले में बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) कार्यालय सुलह (भेडू महादेव) के तहत आंगबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिकाओं के कई पद भरे जाएंगे। इसके लिए इच्छुक महिलाओं को निर्धारित अंतिम तिथि तक अप्लाई करना होगा। तय तारीख के बाद किसी भी उम्मीदवार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कितने भरे जाएंगे पद?
बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) कार्यालय सुलह (भेडू महादेव) के अंतगर्त आने वाले उप-मंडल धीरा और पालमपुर के अधीन आंगनवाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में 500 पदों पर भर्ती : दसवीं पास को मिलेगी नौकरी, यहां जानें कब और कहां
कहां कितने भरे जाएंगे पद?
उपमंडल धीरा
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता- 11 पद
- आंगनबाड़ी सहायिका- 28 पद
उपमंडल पालमपुर
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता- 16 पद
- आंगनबाड़ी सहायिका- 32 पद
यह भी पढ़ें- 15 अगस्त पर बच्चों की जिद : CM सुक्खू के ऑटोग्राफ लेने की मची होड़- पीठ पर करवाए साइन
कब तक कर सकते हैं आवेदन?
आपको बता दें कि उप-मंडल धीरा में इन पदों पर आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 18 अगस्त, 2026 मंगलवार और पालमपुर के लिए 19 अगस्त, 2026 बुधवार रखी गई है। इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार सादे कागज पर अपने पूरे दस्तावेजों समेत शाम 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यलय में आवेदन कर सकती हैं।
कब और कहां होगा साक्षात्कार?
योग्य उम्मीदवारों के साक्षात्कार दो अलग-अलग दिन आयोजित किए जाएंगे। इस बात की जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी कंचन राणा ने दी है। उन्होंने बताया कि-
- धीरा उपमंडल- 21 अगस्त, 2026 (शुक्रवार) सुबह 10 बजे, SDM कार्यालय धीरा
- पालमपुर उपमंडल- 22 अगस्त, 2026 (शनिवार) सुबह 10 बजे, SDM कार्यालय पालमपुर
यह भी पढ़ें- हिमाचल: ज्योतिष के कहने पर सरकारी टीचर ने बदली जन्मतिथि- कोर्ट ने लगाई फटकार
क्या रहेगा आयु सीमा?
आवेदन करने वाली महिलाओं की आयु सीमा भी तय की गई है। इच्छुक महिलाओं की उम्र आवेदन करने की अंतिम तिथि तक 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?
आंगनबाड़ी वर्कर और सहायिकाओं के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा उत्तीर्ण रखी गई है। हालांकि, इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वालीं महिला उम्मीदवार संबंधित प्रमाण पत्र आवेदन के साथ लगा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- पंजाब से चिंतपूर्णी माता मंदिर आए थे जीजा-साला : घर लौटी एक ही देह, सदमे में पूरा परिवार
क्या रखी गई हैं शर्तें?
- आवेदक हिमाचल प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 50 हजार रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक का नाम उस आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए, जहां वह आवेदन कर रही है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल के लिए अगले 48 घंटे भारी : पांच जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, मंडरा रहा खतरा
कैसे होगा चयन?
इस भर्ती के लिए महिला उम्मीदवारों का चयन अंकों के आधार पर होगा। चयन प्रक्रिया 25 अंकों के आधार पर होगी। जिसमें-
- शैक्षणिक योग्यता- 10 अंक
- अनुभवी- 3 अंक
- दिव्यांगता- (40% या अधिक)- 2 अंक
- SC/ST/OBC- 2 अंक
- बालिका आश्रम की प्रवासिनी- 3 अंक
- एकल नारी- 3 अंक
- दो बेटियों तक सीमित परिवार की अविवाहित महिला- अंक
- बेटियों की माता- 2 अंक
- साक्षात्कार- 3 अंक
यह भी पढ़ें- हिमाचल जेल में बंद था पंजाबी, मिलने पहुंचे पिता ने थमाई ‘सफेद पुड़िया’; CCTV में पकड़ा गया
क्या लाना होगा साथ?
बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि उम्मीदवार महिलाओं को कुछ दस्तावेज साक्षात्कार वाले दिन साथ लाने होंगे। जैसे कि-
- पहचान पत्र
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- शैक्षिक प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
