धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में नौकरी का तलाश कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। हिमाचल के कांगड़ा जिला में 100 से भी अधिक पदों पर भर्ती निकली है। एक निजी कंपनी प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को नौकरी प्रदान करेगी। बड़ी बात यह है कि चयनित युवाओं को आकर्षक वेतन दिया जाएगा। जिसकी जानकारी हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के धर्मशाला में स्थित क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के अधिकारी अक्षय कुमार ने दी है।
कौन सी कंपनी कर रही भर्ती
कांगड़ा के धर्मशाला में हमीरपुर की सिस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर द्वारा भर्ती की जा रही है। कंपनी 100 से अधिक पदों पर भर्ती करेगी।
यह भी पढ़ें : केंद्र की मोदी सरकार ने सुक्खू सरकार को दिया बड़ा तोहफा, करोड़ों के इस प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
कितने पदों पर होगी भर्ती
रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि सिस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 120 पदों पर भर्ती करने जा रही है। उन्होंने बताया कि इन पदों पर केवल पुरुष वर्ग की ही भर्ती की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
भर्ती को लेकर अधिक जानकारी देते हुए रोजगार अधिकारी ने बताया कि कंपनी ने इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा भी निर्धारित की है। कंपनी के अनुसार इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास रखी गई है। जबकि आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई हे।
यह भी पढ़ें : IPL में अंतरराज्यीय सट्टेबाजी रैकेट का पर्दाफाश: हिमाचल से पूरे देश में हो रहा था ऑपरेट; 16 आरोपी धरे
कैसे होगा चयन
रोजगार अधिकारी के अनुसार कंपनी इन पदों पर भर्ती के लिए कैंपस साक्षात्कार का आयोजन करेगी। कैंपस साक्षात्कार विभिन्न रोजगार कार्यालयों में सुबह 11 बजे से शुरू होंगे। यह कैंपस साक्षात्कार
- 16 अप्रैल को उप रोजगार कार्यालय देहरा
- 17 अप्रैल को उप रोजगार कार्यालय पालमपुर
- 18 अप्रैल 2026 को उप रोजगार कार्यालय में नगरोटा बगवां में आयोजित किए जाएंगे।
कितना मिलेगा वेतन
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार के अनुसार कैंपस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की तरफ से आकर्षक वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा 170500 से 23 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन के साथ अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
यह भी पढ़ें : मोदी सरकार हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ाएगी पीजी सीटें, प्रति सीट देगी 1.50 करोड़
यह दस्तावेज लाएं साथ
रोजगार अधिकारी ने बताया कि नौकरी के इच्छुक युवा कैंपस साक्षात्कार में अपने दस्तावेज लेकर हिस्सा ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा की प्रति तथा अनुभव प्रमाण पत्र लेकर आना होगा।
