हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। हमीरपुर  जिले में एक विशेष कैंपस साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी द्वारा अच्छा-खासा वेतन दिया जाएगा। 

कितने भरे जाएंगे पद?

बता दें कि SIS इंडिया लिमिटेड हमीरपुर द्वारा सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया में सिर्फ पुरुष उम्मीदवार ही भाग ले सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : ढाबे में खाना खाते वक्त शख्स के गले में फंसी हड्डी, बिगड़ी हालत- चंद मिनटों में हुई मौ.त

कब और कहां होगा साक्षात्कार?

ये साक्षात्कार12 मार्च, 2026 (गुरुवार) को उपरोजगार कार्यालय सुंदरनगर में आयोजित किया जाएगा।  इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी हमीरपुर ने दी है।

क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?

इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता- 

  • न्यूनतम शिक्षा: 10वीं पास या फेल
  • लंबाई: कम से कम 168 सेंटीमीटर
  • वजन: 52–95 किलोग्राम

यह भी पढ़ें : हिमाचल : कार से घूमने निकले थे 3 दोस्त- रास्ते में हुआ हाद.सा, बैंक कर्मचारी ने तोड़ा दम; दो गंभीर

क्या रहेगी आयु सीमा?

इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

कितना मिलेगा वेतन?

इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से 12 घंटे ड्यूटी करने पर 19,500 से 23,500 और वेतन मिलेगा और 8 घंटे की ड्यूटी करने पर  14,500–17,500 रुपये रुपये हर माह वेतन दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : दोस्तों संग हिमाचल घूमने आया था युवक- वॉटरफॉल के पास अचानक गिरा, घर लौटी देह

क्या लाना होगा साथ?

साक्षात्कार वाले दिन अभ्यर्थियों को अपने साथ कुछ जरूरी दस्तावेज लाना अनिवार्य है। जैसे कि-

  • दो पासपोर्ट साइज फोटो
  • मूल प्रमाण-पत्र
  • बायोडाटा
  • अनुभव प्रमाण-पत्र

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें