मंडी। हिमाचल में प्रतिभावान युवाओं की कमी नहीं है। कमी है तो बस उन्हें सही मार्गदर्शन की। सही मार्गदर्शन और परिवार का साथ मिलने पर यह युवा बड़ी से बड़ी मंजिल को हासिल कर लेते हैं। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है हिमाचल के मंडी जिला के ट्रक चालक के बेटे योगेश कुमार ने। योगेश कुमार एचएएस परीक्षा पास कर अब एसडीएम बनने वाले हैं। बेटे की इस उपलब्धि से ना सिर्फ उनके माता पिता बल्कि पूरे परिवार में खुशियों की लहर है। मंडी जिला के अनमोल ने किया टॉप बता दें कि हिमाचल प्रदेश में बीते रोज राज्य लोक सेवा आयोग ने राज्य प्रशासनिक सेवा की संयुक्त परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित किया। इस परीक्षा परिणाम के बाद प्रदेश को सात नए एचएएस अफसर मिल गए हैं। राज्य प्रशासनिक सेवा की संयुक्त परीक्षा 2023 का परिणाम में अनमोल ने परीक्षा में टॉप किया है। मंडी के रहने वाले अनमोल वर्तमान में खंड विकास अधिकारी टुटू के पद पर कार्यरत हैं। बिना किसी कोचिंग के पास की एचएएस परीक्षा इसी परीक्षा में मंडी जिला के उपमंडल करसोग के योगेश कुमार ने भी अपनी सफलता का परचम लहराया है। योगेश कुमार एक साधारण परिवार से संबंध रखते हैं। योगेश के पिता राम लाल एक ट्रक चालक हैं। जबकि माता गृहिणी हैं। बताया जा रहा है कि योगेश ने तीसरे चांस में यह परीक्षा पास की है। हालांकि योगेश ने इस परीक्षा के लिए किसी तरह की कोई कोचिंग नहीं ली थी। तीसरे चांस में मिली सफलता योगेश ने तीसरे चांस में बिना किसी कोचिंग के हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा पास कर ली है। इससे पहले भी उन्होंने दो बार परीक्षा पास की थीए लेकिन साक्षात्कार में रह गए थे। योगेश की प्रारंभिक शिक्षा विद्या भारती स्कूल करसोग से हुई। 12वीं की पढ़ाई मॉडल पब्लिक स्कूल करसोग से हुई। सेंट्रल यूनिवर्सिटी धर्मशाला से एमएससी की है। योगेश की कामयाबी पर घर पर बधाइयों का तांता लग गया है।
हिमाचल: ट्रक चालक के बेटे ने पास की HAS की परीक्षा, अब बनेगा SDM

संबंधित खबरें
अपराधN4H_Desk
हिमाचल मनीषा ह*त्याकांड: 22 और 25 साल के दो युवकों ने मारी थी गो*ली, पुलिस ने हरियाणा से धरे
अपराधN4H_Desk
हिमाचल मनीषा ह*त्याकांड में 'लव एंगल' का खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज था भाई; पुलिस ने धरे दो शू.टर
अपराधN4H_Desk
हिमाचल : कार से चिट्टा सप्लाई करने निकले थे तीन यार- पुलिस से हुआ सामना- पहुंचे जेल
धर्मN4H_Desk
हिमाचल में देवता की यह झील सोने-चांदी व नगदी से लबालब, मन्नत पूरी होने पर भक्त करते हैं विसर्जन
अपराधN4H_Desk
चंडीगढ़ में हिमाचली का म*र्डर: काउंटर पर 2 सेकेंड में 13 राउंड, शू.टरों की हुई पहचान
अव्यवस्थाN4H_Desk
हिमाचल की सड़कों पर कट रहा पर्यटकों का वीकेंड, 8 से 10 KM लंबे जाम में परेशान हो रहे लोग
अव्यवस्थाN4H_Desk
सुक्खू सरकार पूरी नहीं कर रही HRTC कर्मियों की मांगें, अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे शुरू; जानें कब से
विविधN4H_Desk
हिमाचल में अलर्ट! अखबार में खाना परोसने वालों पर होगी कार्रवाई, जेल तक की नौबत
अपराधN4H_Desk
हिमाचल: अपने विकलांग बच्चे की लाचारी देख नहीं पाया पिता! पशुशाला में दे दी जा.न; सदमें में परिवार
हादसाN4H_Desk
हिमाचल: चालक को आ गई नींद, रसोई की दीवारों को चीरते हुए खड्ड में गिरी कार, 5 लोग थे सवार
विविधN4H_Desk
कर्ज में डूबे हिमाचल पर मोदी सरकार की नई चोट: इस योजना से बढ़ सकता है 800 करोड़ का अतिरिक्त बोझ
उपलब्धिN4H_Desk
सैनिक से लेफ्टिनेंट बना हिमाचल का लाल: 4 साल की खूब मेहनत, माता-पिता गदगद
हादसाN4H_Desk
हिमाचल : बच्चों की आंखों के सामने रावी में डूब गया पिता, चिल्लाती रही पत्नी- तैरती मिली देह
अपराधN4H_Desk
हिमाचल : BDC अध्यक्ष पद पर घमासान- महिला सदस्य को मिल रही धमकियां- FIR दर्ज
विविधN4H_Desk
हिमाचल नप अध्यक्ष चुनाव में बड़ा ट्विस्ट! MLA डाल सकेंगे वोट, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा HC का फैसला
अव्यवस्थाN4H_Desk
हिमाचल : बोतलों और कैनियों में नहीं मिल रहा डीजल, खेतों में काम बंद; किसान-बागवान परेशान
राजनीतिN4H_Desk
JP नड्डा बोले- 'हम पैसा दें, तुम मस्ती करो...', हिमाचल में गरमाई सियासत; कांग्रेस ने मांगा श्वेत पत्र
विविधN4H_Desk
हिमाचल के कई गांव पर संकट : पिघल रही जमीन के नीचे की बर्फ, 11 गुना बढ़ा झील का आकार
अपराधN4H_Desk
हिमाचल मनीषा मित्तल ह.त्याकांड : 24 घंटे बाद भी आरोपी फरार, पति और भाई से पूछताछ
अपराधN4H_Desk
हिमाचल : कमरे में पड़ी मिली महिला- मायका पक्ष को ह.त्या का शक, पति और सास-ससुर गिरफ्तार
N4H_Desk
लेखक
📤इस लेख को साझा करें