मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर में एक सरकारी स्कूल के टीचर रमेश कुमार ठाकुर और उनकी पत्नी भूमि ठाकुर ने खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है। दोनों ने मिलकर कुल पांच पदक जीते हैं और अब उनका चयन नेशनल मास्टर चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह जोड़ी 13वीं राज्य स्तरीय मास्टर्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर यह उपलब्धि हासिल करने में सफल रही।
दोनों ने पहली बार लिया था हिस्सा
बता दें कि 13 से 15 दिसंबर तक बिलासपुर में आयोजित इस चैंपियनशिप में रमेश कुमार और उनकी पत्नी भूमि ने पहली बार हिस्सा लिया था। इस दौरान दोनों ने कई खेलों में भाग लिया, जिनमें योगा, 100 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप और बॉलीबॉल शामिल थे। यह भी पढ़ें : हिमाचल के डिपुओं में पिछले 2 महीने से नहीं मिल रहा सरसों तेल, उपभोक्ता परेशान- रमेश कुमार ठाकुर ने लॉन्ग जंप में सिल्वर और 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीते।
- भूमि ठाकुर ने योगा और 100 मीटर दौड़ में तीन पदकॉ जीते और इसके साथ ही वह मंडी जिले की बॉलीवॉल टीम में भी शामिल रही, जो रनरअप रही।
