सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से बैंक में चोरी होने का मामला सामने आया है। जिला मुख्यालय सोलन के एक सरकारी बैंक के लॉकर से महिला के लाखों रुपये के गहने गायब हो गए हैं। घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है।
बैंक लॉकर से गहने गायब
लोगों को बैंक लॉकर में रखे अपने गहनों की सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी है। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : लोगों के सामने पुल से नदी में कूदी महिला, बहा ले गया पानी का तेज बहाव35 साल पहले लिया था लॉकर
पीड़िता ने बताया कि पिछले करीब 35 साल से उसका PNB शाखा माल रोड सोलन में लॉकर है। उसने बताया कि 35 साल पहले उसने अपने गहने रखने के लिए बैंक में लॉकर लिया था। जिसमें उसने अपने सोने और चांदी के सभी कीमती गहने रखे थे।20 लाख के गहने चोरी
पीड़िता ने बताया कि उसने बैंक लॉकर में करीब 20 लाख के गहने रखे हुए थे। जिसमें-- एक सिर में पहनने का टिक्का
- एक नक की नथ
- एक शीशूफल
- एक गले का हार
- एक कान के सेट की जोड़ी
- चार सोने के कड़े (गोखरू)
- एक माता का चांदी का मुकुट
- अगूंठियों के चार नग
- 2 चांदी की अंगूठियां
