शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला स्थित रोहडू से संबंध रखने वाला बड़ा कारोबारी लापता बताया जा रहा है। खबर सामने आ रही है कि लोगों के पैसे उड़ा ले गया ये कारोबारी पिछले 7 दिनों से कहीं चला गया है। जिसका सुराख किसी को भी नहीं मिल पाया है। परिजनों ने इस मामले में पुलिस को जानकारी दी है।

ब्याज पर लेता था पैसा

खबरों के अनुसार रोहड़ू का रहने वाला कारोबारी विल्सन झामटा रोहड़ू में झामटा इलेक्ट्रोनिक्स नाम की एक दुकान करता है। बताया जा रहा है कि कारोबारी लोगों से पैसे लेता था और बदले में प्रति माह चार फीसदी ब्याज इन्हें देता रहा। यह भी पढ़ें : हिमाचल में ड्रोन से जासूसी कर रहा चीन? मंत्री ने किया बड़ा खुलासा- लोगों में हड़कंप

करोड़ो लेकर गायब हुआ व्यापारी

अब खबर सामने आ रही है कि करोड़ो रूपए का खेल खेलने वाले इस शख्स का कोई अता-पता नहीं है। कई लोगों ने तो 50 लाख तक भी लगाए है, जिसमें एक से 10 लाख रुपए का निवेश करने में तो महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा है। व्यापारी रोहड़ू ही नहीं बल्कि किन्नौर और कांगड़ा तक पैसों के निवेश का धंधा फैला चुका था। यह भी पढ़ें : अनुराग ठाकुर का आरोप- सुक्खू सरकार ने 18 महीनों में लिया 27 हजार करोड़ का कर्ज

अस्पताल से हुआ गायब

परिवार ने पुलिस को बताया है कि सितंबर माह के बीच सप्ताह में व्यापारी चंडीगढ़ अपना इलाज करवाने गया था। वह डेराबस्सी में पंचकर्मा होस्पिटल में दाखिल था और वहां से छुट्टी होने के बाद आज तक घर नहीं लौटा है। जिसके बाद उससे संपर्क भी नहीं हो पाया है। परिवार का कहना है कि उनका रोहडू में करोड़ों का व्यापार है और हजारों लोगों से लेन-देन है। यह भी पढ़ें : ‘वो आजादी नहीं भीख थी’- कंगना के बयान पर मध्यप्रदेश HC ने भेजा नोटिस

क्या कहती है पुलिस

वहीं, पुलिस ने इस बाबत कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी रविंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कारोबारी के मिलने पर ही मामले के बारे में सही जानकारी मिल सकती है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें