मंडी। हिमाचल प्रदेश में आए दिन गली मुहल्लों, सड़कों पर लड़कों के बीच होती लड़ाई तो आपने कई बार देखी होगी। लेकिन अब हिमाचल में लड़कांे से कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली यह लड़कियां लड़ाई झगड़े में भी उनसे पीछे नहीं हैं। ऐसा ही एक मामला मंडी जिला से सामने आया है। यहां दो लड़कियों में ऐसी लड़ाई हुई, कि उसे देखने वालों की भीड़ जमा हो गई।
मंडी बस स्टैंड का है मामला
दरअसल सोमवार देर शाम को मंडी बस स्टैंड पर दो युवतियों के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई। देखते ही देखते यह बहसबाजी मारपीट में बदल गई। इस दौरान युवतियों ने एक दूसरे के बाल नोचे और बालों से एक दूसरे को घसीटा। इस दौरान दोनों के बीच जमकर लात घूंसे भी चले। दोनों लड़कियों के बीच की यह मारपीट करीब दो से तीन मिनट तक चलती रही।लड़कियों की फाइट देखने को जमा हो गई भीड़
बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियों के बीच चल रही इस मारपीट को देखने के लिए तो वहां भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन बीच बचाव करते हुए उन्हें छुड़ाने की किसी ने जहमत नहीं उठाई। मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बनकर खड़े रहे और युवतियों के बीच चले लात घूंसों को देखते रहे। दोनों युवतियों ने कुछ देर बाद खुद ही अपनी लड़ाई बंद कर दी और अपने अपने रास्ते चली गई। यह भी पढ़ें : हिमाचल : परिवार ने खोया जवान बेटा, एक दिन पहले ही गया था सबसे मिलकरदोनों युवतियों की लड़ाई का वीडियो वायरल
युवतियांे के बीच चले इस मारपीट के ड्रामे का किसी ने वीडियो भी बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में दिख रही दोनों युवतियां हमउम्र की लग रही हैं। जिसमें एक युवती ने दूसरी के बालों को कसकर पकड़ रखा है और उसे जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद नीचे गिरी युवती उठती है और अपने बाल छुड़ाने का प्रयास करती है। लेकिन नाकाम रहती है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : महिला ने खा लिया था ज*हर, आठ दिन बाद छोड़ गई दुनियाView this post on Instagram
