मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा सिया गुलेरिया की हत्या मामले में इंसाफ का इंतजार vc yack gksrk tk jgk gSA जिस फैसले का इंतजार सिया के परिजन और पूरा क्षेत्र कर रहा था, वह आज भी नहीं हो सका। शुक्रवार को अदालत में दोषी विकास पटियाल की सजा पर निर्णय सुनाया जाना था, लेकिन जरूरी साइकेट्रिक इवैल्यूएशन रिपोर्ट पेश न होने के कारण अदालत को सुनवाई आगे बढ़ानी पड़ी। अब सजा पर फैसला आने के लिए परिजनों को 10 दिन और इंतजार करना होगा। एक बेटी की दर्दनाक हत्या के मामले में दोषी करार दिए जाने के बावजूद सजा का ऐलान टलने से एक बार फिर यह मामला चर्चा में आ गया है।
अदालत में नहीं पहुंची रिपोर्ट
सिया गुलेरिया हत्याकांड में शुक्रवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक) सरकाघाट की अदालत में सजा के निर्धारण को लेकर सुनवाई होनी थी। अदालत ने आरोपी विकास पटियाल की मानसिक स्थिति का आकलन करवाने के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज से मनोचिकित्सकीय मूल्यांकन रिपोर्ट तलब की थी। हालांकि निर्धारित सुनवाई के दौरान यह रिपोर्ट अदालत में पेश नहीं हो सकी। इसके चलते न्यायालय सजा को लेकर अंतिम निर्णय नहीं सुना पाया। अब करीब 10 दिन बाद रिपोर्ट पेश होने की संभावना है, जिसके बाद सजा के निर्धारण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें : क्या हिमाचल BJP में सब ठीक...! अनिल शर्मा की CM सुक्खू से नजदीकी बड़े उलटफेर के संकेत तो नहीं?
6 नवंबर को अदालत ने ठहराया था हत्या का दोषी
इस मामले में अदालत ने 6 नवंबर को लंबी सुनवाई और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद विकास पटियाल को सिया गुलेरिया की हत्या का दोषी करार दिया था। दोषसिद्धि के बाद अब अदालत को आरोपी की सजा निर्धारित करनी है। इसी प्रक्रिया के तहत न्यायालय ने आरोपी की मानसिक स्थिति के साथ-साथ उसकी सामाजिक और पारिवारिक परिस्थितियों की जानकारी भी मांगी थी। इसमें उसकी आर्थिक स्थिति, पारिवारिक पृष्ठभूमि, शिक्षा, जेल में व्यवहार और उसमें सुधार की संभावनाओं से संबंधित रिपोर्ट शामिल है।
कॉलेज जाते समय किया था जानलेवा हमला
सरकाघाट उपमंडल के नैण गांव की रहने वाली 19 वर्षीय सिया गुलेरिया सरकाघाट कॉलेज में पढ़ाई करती थी। 13 अप्रैल 2026 की सुबह वह रोजाना की तरह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान गोपालपुर क्षेत्र के बैंजी में सुबह करीब 9:30 से 9:44 बजे के बीच उस पर दराट से हमला कर दिया गया। हमले में गंभीर चोटें लगने के कारण सिया की मौत हो गई। इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था। घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिला और परिजनों सहित स्थानीय लोगों ने दोषी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग उठाई थी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: ट्रक से टकराई कार... पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम, तीन मासूम भी थे साथ
अदालत में 43 गवाहों ने दी गवाही
हत्याकांड की जांच पूरी करने के बाद पुलिस ने अदालत में 200 से अधिक पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया था। मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष ने कुल 43 गवाहों के बयान दर्ज करवाए। इसके अलावा घटनास्थल और वारदात से जुड़े सीसीटीवी फुटेज, फोरेंसिक जांच, डीएनए रिपोर्ट सहित कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए गए। 30 जुलाई को मामले का ट्रायल शुरू हुआ था। करीब तीन महीने तक चली सुनवाई और अंतिम बहस के बाद 6 नवंबर को अदालत ने आरोपी को हत्या का दोषी घोषित कर दिया था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : तेज रफ्तार कार का कहर- पहले बस को मारी टक्कर, फिर 3 लोगों को कुचला- दो की थमीं सांसें
अब 10 दिन बाद रिपोर्ट पर टिकी निगाहें
फिलहाल सिया हत्याकांड में दोषी की सजा का फैसला साइकेट्रिक इवैल्यूएशन रिपोर्ट के इंतजार में अटका हुआ है। नेरचौक मेडिकल कॉलेज से रिपोर्ट अदालत में पेश होने के बाद सजा को लेकर अगली सुनवाई होगी। सिया के परिजनों और क्षेत्र के लोगों की निगाहें अब अगली तारीख पर टिकी हैं। जिस बेटी की जिंदगी कॉलेज जाते समय एक खौफनाक वारदात ने छीन ली, उसके मामले में दोषी को सजा मिलने का इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ है। अदालत की अगली कार्रवाई के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि दोषी को किस सजा से दंडित किया जाएगा।
