सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में बड़ी सफलता मिली है। जिला पुलिस की एक टीम ने उपमंडल के माजरा में एक किलो से भी ज्यादा चरस की खेप के साथ दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है।
चरस के साथ दो सगे भाई अरेस्ट
बताया जा रहा है कि दो भाई अपनी बाइक पर थैले में चरस की खेप भरकर चरस बेचने निकले थे। मगर बीच रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें : हिमाचल का SSB जवान पंचतत्व में विलीन, छोटी बेटी ने दी पिता को मुखाग्निबाइक पर ले जा रहे थे खेप
मिली जानकारी के अनुसार, SIU की टीम ने माजरा के पास देर रात को नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एक UP नंबर की बाइक पर दो युवक वहां से गुजर रहे थे। युवकों के पास एक थैला भी था। पुलिस जवानों ने बाइक को रुकने का इशारा दिया तो दोनों युवक वहां से भागने की फिराक में थे। मगर पुलिस जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए बाइक को रोक लिया और शक के आधार पर युवकों की तलाशी ली। यह भी पढ़ें : हिमाचल : पहले दो पोतियों और अब दादी ने त्यागे प्राण; बेटा-बहू घर से फरार इस दौरान पुलिस टीम को युवकों के थैले में से 1.254 किलोग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों भाइयों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनकी बाइक को भी सीज कर लिया।आरोपियों की पहचान
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों सगे भाई उत्तर प्रदेश के साहरनपुर के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान-- अंकित (25)
- सुजीत (19)
