धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में नशे का खतरा अब चिंताजनक रूप लेता जा रहा है, खासकर युवा पीढ़ी इसकी चपेट में तेजी से आ रही है। हाल के समय में पुलिस लगातार ऐसे मामलों का खुलासा कर रही हैए जिनमें 18 से 30 वर्ष के युवक.युवतियां नशे के कारोबार से जुड़े पाए जा रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला कांगड़ा जिले के धर्मशाला से सामने आया है।

रात के समय निकले थे चरस बेचने

गुरुवार रात धर्मशाला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 262 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान चंबा जिले के सिंहुता निवासी 20 वर्षीय रविंद्र कुमार और पालमपुर के सलोह निवासी 24 वर्षीय शिवांग के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने हिमकेयर पर दिया बड़ा झटका: अब सर्जरी और इलाज के कई खर्चों पर नहीं मिलेगा क्लेम

काले पिट्ठू बैग में मिली चरस

पुलिस के अनुसारए विशेष टीम इलाके में गश्त पर थीए तभी सूचना मिली कि सकोह के पास कैंची मोड़ पर दो युवक संदिग्ध हालात में बैठे हैं और उनके पास नशीला पदार्थ हो सकता है। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान दोनों के काले पिट्ठू बैग से 262 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसे वे कथित तौर पर बेचने की फिराक में थे। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ थाना धर्मशाला में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें : कानूनी लड़ाई में हर्ष महाजन की जीत : सिंघवी की अर्जी खारिज, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

दोनों युवक गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला केवल दो युवकों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उस बढ़ती प्रवृत्ति की ओर इशारा करता है, जिसमें कम उम्र के युवा नशे के जाल में फंसते जा रहे हैं। आसान कमाई और गलत संगत के चलते युवा इस अवैध धंधे की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: 60 साल का बुढ़ा ढाबे में बेचता था महिलाओं का जिस्म, काम के बहाने बुलाकर करवाया गं.दा काम

 

जिला पुलिस ने साफ किया है कि नशे के खिलाफ अभियान को और तेज किया जाएगा। गश्त, नाकाबंदी और विशेष चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि इस नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके। पुलिस ने अभिभावकों और समाज से भी अपील की है कि वे युवाओं पर नजर रखें और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करें, ताकि आने वाली पीढ़ी को इस खतरे से बचाया जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें