कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी धर्मशाला से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक निजी होटल के कमरे में युवक की लाश पड़ी मिली है। मामला उजागर होने के बाद होटल में मौजूद लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
हिमाचल घूमने आया था युवक
बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्त के साथ हिमाचल घूमने आया था। दोनों दोस्त धर्मशाला में एक निजी होटल में ठहरे हुए थे। युवक की मौत के बाद उसका दोस्त भी गहरे सदमे में है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में 3 लड़कियां व 1 लड़का गायब- 18 से कम है उम्र- परिजनों को सता रहा अनहोनी का डर
रात को पी दोनों ने शराब
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात युवक ने शराब का सेवन किया था। शनिवार सुबह जब काफी देर तक उसके कमरे से कोई हलचल नहीं हुई, तो होटल स्टाफ को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद स्टाफ ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।
कमरे में पड़ा मिला युवक
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा खोलने पर युवक कमरे के अंदर बेसुध अवस्था में पाया गया। स्थिति गंभीर देखते हुए उसे तत्काल जोनल अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया गया, जहां मौजूद डॉक्टरों ने इसे ब्रॉट डेड घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: RDG को लेकर टेंशन में CM सुक्खू, वित्त विभाग ने गिनवाए संकट- बदल सकती है OPS
दिल्ली से आया था घूमने
मृतक की पहचान दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र निवासी सुरिंद्र पाल सिंह गहलोत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने एक मित्र के साथ घूमने के उद्देश्य से धर्मशाला आया था और दोनों एक निजी होटल में ठहरे हुए थे।
कैसे हुई युवक की मौत?
चिकित्सकों की प्रारंभिक जांच के अनुसार युवक की मौत हार्ट अटैक के कारण होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : फोरलेन पर काम में जुटे सुपरवाइजर पर गिरी पहाड़ी, नहीं बच पाया बेचारा- परिवार में मातम
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को दिल्ली में सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
दोस्त और होटल स्टाफ के बयान दर्ज
मामले को लेकर ASP बीर बहादुर ने बताया कि यह एक संदिग्ध मौत का मामला है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। मृतक के साथ आए मित्र और होटल स्टाफ के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इसके अलावा होटल में ठहरने से लेकर अंतिम समय तक की गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार
पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
