सोलन। हिमाचल प्रदेश को बाहरी राज्यों के युवा तस्कर अपना नया ठिकाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि कम उम्र में ही युवक नशे की तस्करी जैसे संगठित अपराध में शामिल हो रहे हैं।

हिमाचल में पकड़े अमृतसर के चिटेरिए

ताजा मामला सोलन जिले के परवाणू क्षेत्र से सामने आया है। जहां पुलिस ने दो बाहरी राज्य के युवकों को चिट्टे की भारी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए युवकों क उम्र महज 20-22 साल है।

यह भी पढ़ें : लोहड़ी पर सुक्खू सरकार का मीठा तोहफा : 3 महीनों बाद राशन डिपुओं में पहुंची चीनी

टैक्सी में आ रहे थे दो युवक

सोलन पुलिस की SIU को गश्त के दौरान यह अहम कामयाबी मिली। SIU की टीम परवाणू क्षेत्र में नियमित चेकिंग पर थी, तभी पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि चंडीगढ़ की ओर से एक किराए की टैक्सी में सवार होकर दो युवक परवाणू की तरफ आ रहे हैं।

पुलिस ने तलाशी के लिए रोकी टैक्सी

सूचना के अनुसार, दोनों युवक अपने साथ चिट्टे की बड़ी खेप लेकर आ रहे थे, जिसे इलाके में सप्लाई करने की तैयारी थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने परवाणू में तुरंत नाकाबंदी की। कुछ ही देर बाद संदिग्ध टैक्सी को जांच के लिए रोका गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : होटल में लग रही थी लड़कियों के जिस्म की बोली, चार रेस्क्यू- 2 दलाल अरेस्ट

101.32 ग्राम चिट्टा बरामद

जब टैक्सी में सवार दोनों युवकों की तलाशी ली गई तो पुलिस के होश उड़ गए। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से लाखों का चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस टीम ने युवकों से 101.32 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

 

किसे सप्लाई करने आए थे खेप?

बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवक यह चिट्टे की खेप परवाणू और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करने के इरादे से लेकर आए थे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस के हत्थे चढ़े दो दोस्त : बैग से बरामद हुई 2KG चरस, साथ ही मिली पैसों की गड्डियां

आरोपियों की पहचान

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पंजाब के अमृतसर के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान-

  • मनदीप सिंह (22)
  • लवजीत (20)

यह भी पढ़ें : हिमाचल : ग्राहक को चरस सप्लाई करने निकला तस्कर, रास्ते में पुलिस से हो गया सामना- पहुंचा जेल

कहां से लाए थे इतनी बड़ी खेप?

SP सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत थाना परवाणू में मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। पुलिस हिरासत के दौरान आरोपियों से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में चिट्टा कहां से लाया गया और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही पुलिस

SP सोलन ने यह भी स्पष्ट किया कि दोनों आरोपियों के रिकॉर्ड की गहनता से जांच की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है, ताकि यह सामने आ सके कि हिमाचल में नशे की सप्लाई किन रास्तों और किन लोगों के जरिए की जा रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के दो वीरों को मिला सेना मेडल : एक ने 3 आतं.की किए ढेर, दूसरे ने अपनी टीम को बचाया

जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही पुलिस

गौरव सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा कि सोलन पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। चाहे आरोपी स्थानीय हों या बाहरी राज्य से आए हों, नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि यदि कहीं भी नशे से जुड़ी गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें