#अपराध

October 5, 2026

हिमाचल : बेटी संग लापता हुई विवाहिता, परेशान पति पहुंचा थाने; बोला- मेरी पत्नी को भगा ले गया कोई

3 अक्तूबर को बेटी को साथ लेकर निकली महिला

शेयर करें:

himachal Daughter and Wife Missing

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसने सभी को चिंता में डाल दिया है। यहां पर एक महिला और उसकी बेटी अचानक घर से चली गई। महिला के बिना बताए घर से जाने के बाद पति काफी परेशान हो गया है। 

3 अक्तूबर को बेटी को साथ लेकर निकली महिला

पुलिस के अनुसार, शिमला निवासी राहुल कुमार ने 4 अक्तूबर को पुलिस में शिकायत दी। राहुल ने बताया कि उसकी पत्नी कुसुमलता 3 अक्तूबर को अपनी बेटी को साथ लेकर घर से कहीं चली गई।

 

यह भी पढ़ें :  4 दिन से लापता था 30 वर्षीय वरिंद्र, अब जंगल में कुंए के अंदर मिली देह; क्या हुआ उसके साथ?

 

उस समय उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसकी पत्नी बेटी को लेकर कहां गई है। काफी समय बीतने के बाद भी जब दोनों वापस नहीं लौटे तो राहुल ने उनकी तलाश शुरू की।

काफी तलाश के बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

राहुल ने पत्नी और बेटी को ढूंढने के लिए अपने स्तर पर काफी कोशिश की। आसपास के लोगों और जान-पहचान वालों से भी उनके बारे में जानकारी लेने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद राहुल ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और पत्नी-बेटी को ढूंढने में मदद की मांग की।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पिकनिक मनाने गया था व्यक्ति, परिवार और दोस्तों के सामने खड्ड मे डूबा

पति को किसी के बहला-फुसलाकर ले जाने का शक

पत्नी और बेटी के अचानक बिना बताए चले जाने के बाद राहुल ने आशंका जताई है कि उसकी पत्नी को कोई व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया हो सकता है। हालांकि, महिला खुद कहां गई है और उसके साथ क्या हुआ, इसकी अभी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

दियोटसिद्ध में मजदूरी करता है राहुल

बताया जा रहा है कि राहुल कुमार काफी समय से अपने परिवार के साथ दियोटसिद्ध क्षेत्र में रह रहा था और यहां मजदूरी का काम करता था। परिवार के साथ रहने के दौरान ही उसकी पत्नी और बेटी के अचानक घर से चले जाने का मामला सामने आया है। महिला और बच्ची के लापता होने के बाद परिवार की चिंता बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में भूकंप : देर रात डोली धरती, घरों से बाहर भागे लोग- क्या आपने महसूस किए झटके?

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की तलाश

DSP बड़सर हरीश गुलेरिया ने बताया कि राहुल की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस महिला और बच्ची की तलाश कर रही है। इसके साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दोनों घर से निकलने के बाद कहां गईं और उनके साथ कोई व्यक्ति था या नहीं। पुलिस मामले की जांच नियमानुसार आगे बढ़ा रही है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख