राजनीति

#अपराध

October 5, 2026

हिमाचल : पत्नी ने प्रेमिका संग बंद कमरे में रंगे हाथ पकड़ा पति, जमकर हुआ हंगामा

उत्तराखंड में नौकरी के दौरान शुरू हुआ प्रेम प्रसंग

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Pradesh News

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।  यहां पर एक किराए के कमरे में प्रेमिका के साथ रह रहे शादीशुदा युवक को उसकी पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद हुए विवाद में पति और उसकी प्रेमिका ने मिलकर पत्नी की जमकर धुनाई कर दी। 

उत्तराखंड में नौकरी के दौरान शुरू हुआ प्रेम प्रसंग

जानकारी के मुताबिक, युवक जिले के कोट-कलंझड़ी क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। वह उत्तराखंड की एक निजी कंपनी में काम करता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात उत्तराखंड की रहने वाली एक युवती से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इसके बाद युवक प्रेमिका को भोटा ले आया और यहां एक क्वार्टर लेकर दोनों साथ रहने लगे।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के होटल में भिड़े दो गुट, युवक को रॉ**ड से मा**रा- हरियाणा के 7 आरोपी गिरफ्तार

पत्नी ने मौके पर पहुंचकर किया विरोध

शनिवार शाम को युवक की पत्नी को पति और दूसरी महिला के साथ रहने की जानकारी मिली। इसके बाद वह भोटा स्थित क्वार्टर में पहुंच गई। वहां पति को दूसरी महिला के साथ देखकर उसने इसका विरोध किया और दोनों से सवाल-जवाब करने लगी।

विरोध करने पर पति-प्रेमिका ने कर दी पिटाई

बताया जा रहा है कि पत्नी के विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि युवक और उसकी प्रेमिका ने मिलकर पत्नी की पिटाई कर दी। मौके पर हंगामा और शोर-शराबा होने लगा। इसके बाद आसपास के लोगों को भी घटना की जानकारी हुई।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में भूकंप : देर रात डोली धरती, घरों से बाहर भागे लोग- क्या आपने महसूस किए झटके?

पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलते ही भोटा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति और दूसरी महिला को हिरासत में ले लिया। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस घटना के बाद यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ASP राजेश उपाध्याय ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर उसके पति और एक अन्य महिला को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख