सोलन। देश में बढ़ती बेरोजगारी के कारण बहुत से युवा अवसाद के चलते मानसिक तनाव झेल रहे हैं। कई बार यह मानसिक तनाव इतना हावी हो जाता है कि कुछ युवा अपनी जान देने से भी गुरेज नहीं करते। ऐसा ही एक मामला प्रदेश के औद्योगिक जिला सोलन से सामने आया है। जहां एक 22 वर्षीय युवती ने नौकरी न मिलने के कारण अपनी जान दे दी है।

भाई को फंदे से लटकी मिली बहन

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते कल मंगलवार को बद्दी स्थित अमरावती वार्ड नंबर 8 के पास एक फ्लैट में युवती द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली गई। मामले की सूचना मृतक युवती के भाई आकाश ने पुलिस थाना बद्दी में दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। यह भी पढ़ें: स्कूल बस के नीचे आया डेढ़ साल का मासूम, मां-बाप ने खो दिया बेटा

नौकरी की तलाश में थी युवती

मृतका के भाई ने पुलिस में दिए बयान में बताया कि, उसकी बहन बद्दी में एक पंखा बनाने वाली कंपनी में रिसैप्शन पर काम करती थी। किसी कारणवश उसने वहां से त्यागपत्र दे दिया था। जिसके बाद काफी समय से वह नौकरी की तलाश कर रही थी। मगर लंबा अरसा बीत जाने के बाद भी जब उसे कहीं नौकरी नहीं मिली तो उसने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी।

साथ रहते थे भाई-बहन

मृतक युवती की पहचान गरिमा के रूप में की गई है। गरिमा उत्तर प्रदेश के जिला बाराबंकी के तहत आते तमौरी गांव की रहने वाली थी। जो कि मौजूद समय में अपने भाई के साथ हिमाचल के बद्दी में रह रही थी। यह भी पढ़ें: हिमाचल : मां के दुपट्टे से खेल रहा था 8 साल का कार्तिक, नजर पड़ी तो… ममले की पुष्टि करते हुए ASP बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि युवती द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला पुलिस थाना बद्दी में रिपोर्ट हुआ है। बहरहाल पुलिस ने मृतका के भाई के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें