मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक के ट्रेनी डॉक्टरों पर हमले का मामला सामने आया है। इस हमले में एक ट्रेनी डॉक्टर घायल भी हुआ है। जबकि, अन्य ने भाग कर अपनी जान बचाई।
अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टरों पर हमला
मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, तीन अभी मौके से फरार बताए जा रहे हैं। ट्रेनी डॉक्टरों पर यह हमला श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक के परिसर में हुआ है। यह भी पढ़ें: हिमाचल: परिजनों ने खोया नौजवान बेटा, गुजर-बसर के लिए क्रशर पर करता था काममरीज बनकर गाड़ियों में आए हमलावर
बताया जा रहा है कि बीती रात कॉलेज परिसर में ट्रेनी डॉक्टरों पर हमला उस वक्त हुआ जब कुछ ट्रेनी डॉक्टर कॉलेज परिसर के बाहर टहल रहे थे। इस दौरान कुछ युवक गाड़ियों में आए और मरीज बनकर कॉलेज परिसर में घुस गए। इसी कारण अस्पताल के मुख्य गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड भी चकमा खा गए। यह भी पढ़ें: हिमाचल: स्कूल के पास चिट्टा बेचती थी महिला, जानें कितना नशा बरामद हुआहमलावरों ने की जमकर पिटाई
इसी बीच जब अस्पताल के अंदर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने इन युवकों से जानना चाहा कि वे अस्पताल परिसर में क्यों घूम रहे हैं तो युवक सिक्योरिटी गार्ड से उलझ पड़े। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात ट्रेनी डॉक्टर बीच-बचाव करने पहुंचे तो युवकों ने उनकी पिटाई कर दी।जान से मारने की दी धमकी हमलावरों ने ट्रेनी डॉक्टरों को जान से मारने की धमकी भी दी। हालांकि, हमलावरों में से एक युवक को प्रशिक्षु चिकित्सकों (ट्रेनी डॉक्टरों) ने पकड़ लिया, जबकि तीन अन्य अपनी गाड़ियां वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए। इतना ही नहीं घटना से गुस्साए प्रशिक्षुओं ने हमलावरों की गाड़ियां तोड़ दीं।View this post on Instagram
