मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी ज़िला से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां दिहाड़ी मजूदरी करने वाले मजूदरों पर स्थानीय युवकों ने ना सिर्फ हमला किया, बल्कि जान से मारने तक का प्रयास किया गया। तीन युवकों ने मजदूरों के कमरे में घुस कर उनके साथ मारपीट की और एक के सिर पर कांच की बोतल दे मारी। इतना ही नहीं एक मजदूर को खाई में धक्का देकर ऊपर से पत्थर फेंक दिए। 

 

यह घटना मंडी जिला के धर्मपुर क्षेत्र के छोटे से गांव टौरजाजर की बताई जा रही है। यहां बिहार के रहने वाले कुछ मजदूर एक किराये के कमरे में रहते थे। रात को जब यह लोग खाना खा रहे थे, तभी गांव के तीन युवकों ने उनके कमरे में घुस कर उन पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए ले जाना पड़ा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल BREAKING : पुल से सीधे पब्बर नदी में समाई तेज रफ्तार कार- दो युवक थे सवार, एक लापता

तीन युवकों पर एफआईआर दर्ज

मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। तीन आरोपियों में से दो की पहचान हो चुकी है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने घायल मजदूरों को मेडिकल करवाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में चिट्टा रैकेट पर शिकंजा: पुलिस ने 3 युवक रंगे हाथ पकड़े- गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी

मिली जानकारी के अनुसार  बीते करीब एक दशक से बिहार के छह मजदूर रहकर टौरजाजर गांव में रहकर यहां मेहनत मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताय कि वह सभी मजदूर सुनील कुमार नामक व्यक्ति के मकान में किराए पर रहते हैं और स्थानीय स्तर पर ईंट.गारा, भवन निर्माण जैसे कार्य करते हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : राखी से पहले 6 बहनों ने खोया इकलौता भाई, 9 महीने के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

23 जुलाई की रात करीब 10 बजे जब ये सभी मजदूर दिन भर की मेहनत के बाद कमरे में खाना खा रहे थे, तभी अचानक तीन युवक वहां पहुंचे। इन युवकों ने उनके खाना मांगा। जिस पर पीड़ितों ने उन्हें कुछ देर रूकने को कहा, तो युवकों ने गाली.गलौज शुरू कर दी। इसके बाद स्थिति अचानक हिंसक हो गई।

बोतल और पत्थरों से हमला

हमलावरों में शामिल ह्युण गांव निवासी सतीश कुमार पुत्र हरदेव और औडी गांव का राजेश उर्फ नब्बु पुत्र विपिन कुमार के साथ एक अज्ञात युवक कमरे में घुसा था। यह तीनों ही खाना न मिलने पर मजदूरों पर टूट पड़े। उन्होंने पहले मजदूर शंकर को कमरे से घसीटकर बाहर फेंका और ढलान से नीचे धकेल दिया। इसके बाद उन्होंने पत्थर मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 4 साल का मासूम घर पर कर रहा मां का इंतजार, KNH में डिलीवरी के बाद अर्चना ने तोड़ा दम

उनका गुस्सा इससे भी शांत नहीं हुआ और वह दोबारा कमरे में घुसे और अंदर मौजूद चंदन कुमार पर बोतल से सिर पर वार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। कमरे में तोड़फोड़ भी की गई। तीसरे मजदूर प्रेम कुमार को भी बेरहमी से पीटा गया। हमले के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस कार्रवाई और मेडिकल उपचार

घटना की सूचना मिलते ही धर्मपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों के बयान दर्ज कर आगामी जांच शुरू की।  पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता धारा 332(C), 115(2), 3(5) BNS के तहत FIR संख्या 104/2025 दर्ज कर ली है। पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचाया, जहां से उन्हें नेरचौक अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस

पुलिस दो नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है, जबकि तीसरे अज्ञात युवक की पहचान की जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। धर्मपुर थाना प्रभारी ने बताया कि यह मामला बेहद गंभीर है और इसमें दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मजदूरों में डर का माहौल

इस घटना के बाद क्षेत्र में रहने वाले बाहरी राज्यों के मजदूरों में डर का माहौल है। कई लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने भी इस घटना की निंदा करते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।