मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिसे से एक दुखद खबर सामने आई है। बल्ह उपमंडल के क्रेहड़ी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में निजी बस चालक की मौत हो गई है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
मृतक की पहचान जजरौत निवासी 56 वर्षीय नाग सिंह के रूप में हुई है। लोगों का कहना है कि नाग सिंह अपने मिलनसार स्वभाव और व्यवहार के लिए लोगों के बीच विशेष पहचान रखते थे।
यह भी पढ़ें- हिमाचल BREAKING: मानूसन से पहले तबाही का मंजर, बादल फटने से मचा हाहाकर
रातभर घर नहीं लौटे
परिजनों के अनुसार, नाग सिंह मंगलवार रात अपने घर नहीं पहुंचे थे। देर रात तक उनके वापस न लौटने पर परिवार के लोगों ने मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे कोई बात नहीं हो सकी।
सुबह मिली हादसे की सूचना
परिजन यह सोचकर शांत रहे कि संभवतः वह किसी कार्यवश बाहर रुक गए होंगे। बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि क्रेहड़ी स्थित पुलिया के नीचे एक मोटरसाइकिल गिरी हुई दिखाई दे रही है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : मिस्त्री के बेटे ने यूरोप में रचाई शादी, करता है शेफ का काम- नवंबर में लौटेगा घर
खड्ड में औंधे मुंह पड़े मिले चालक
सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य, ग्रामीण और पंचायत प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। वहां देखा गया कि नाग सिंह हेलमेट पहने हुए सुकेती खड्ड में औंधे मुंह पड़े हुए थे। जब उन्हें करीब से देखा गया तो चेहरे और आंख के नीचे गंभीर चोटों के निशान पाए गए।
प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि रात के समय मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पुलिया से नीचे खड्ड में जा गिरा। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- हिमाचल टीचर सु.साइड केस : नोट में लिखा- पति का मेरी ही फ्रेंड के साथ अफेयर, बेटे को भी खतरा
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करवाई। मृतक के बेटे ईशांत ने पुलिस को दिए बयान में किसी भी प्रकार की आशंका या संदेह से इनकार किया है। उन्होंने इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना बताया और पोस्टमार्टम करवाने का अनुरोध किया।
परिजनों को सौंपा शव
पुलिस नाग सिंह को नेरचौक मेडिकल कॉलेज पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी गईं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : ऑपरेशन के दौरान पत्नी ने तोड़ा दम- अब डेथ सर्टिफिकेट के लिए दर-दर भटक रहा पति
क्षेत्र में शोक का माहौल
नाग सिंह की अचानक हुई मौत से जजरौत और आसपास के क्षेत्रों में गहरा दुख व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने उन्हें एक सरल, सहयोगी और समाजसेवी प्रवृत्ति का व्यक्ति बताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। पुलिस मामले की जांच जारी रखे हुए है ताकि हादसे के सभी पहलुओं की पुष्टि की जा सके।
