हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने परिवारिक रिश्तों में विश्वास की नींव को झकझोर कर रख दिया। यहां एक नाबालिग बेटे ने अपने शौक पूरे करने] खासकर आईफोन खरीदने के लिए अपनी ही मां के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। 

 

मामला नादौन थाना क्षेत्र के गगाल का है, जहां कुछ दिन पहले एक परिवार ने घर से सोने के गहने गायब होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी। शुरुआती जांच में शक घर के ही सदस्य पर गया और जब पुलिस ने गहराई से पड़ताल की तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ।

आईफोन के लिए रची पूरी साजिश

जांच में सामने आया कि नाबालिग बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गहनों की चोरी की योजना बनाई थी। उसका मुख्य उद्देश्य महंगा मोबाइल फोन खरीदना और अपने अन्य शौक पूरे करना था। इसके लिए उसने घर की अलमारी से मां के सोने के गहने चुरा लिए।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का अपाहिज सिस्टम : व्हील चेयर पर पड़े शख्स को बताया मु.र्दा- पेंशन भी की बंद

गहनों को गिरवी रख लिया लोन

पुलिस के मुताबिक चोरी किए गए गहनों को युवक ने अपने परिचित के माध्यम से एक निजी फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखवा दिया। गहनों के बदले करीब तीन लाख रुपये का गोल्ड लोन लिया गया] जिससे आईफोन खरीदा गया और अन्य खर्च पूरे किए गए।

दोस्ती से शुरू हुई साजिश

तफ्तीश में यह भी सामने आया कि नाबालिग की मुलाकात एक युवक से एक शादी समारोह में हुई थी, जो डीजे का काम करता है। वहीं से दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और बाद में इस वारदात को अंजाम देने की योजना बनी। आरोपी युवक ने अपनी बहन के साथ मिलकर गहनों को गिरवी रखने में मदद की।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: ट्रांसपोर्टर की हड़ताल ने बिगाड़े हालात, वाहनों के थमे पहिये; लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी

पुलिस ने गहने किए बरामद

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नादौन स्थित फाइनेंस कंपनी से करीब 31 ग्राम सोने के गहने बरामद कर लिए हैं। गहनों की पहचान पीड़ित महिला द्वारा कर ली गई है। फिलहाल पुलिस मामले में शामिल तीन लोगों से पूछताछ कर रही है।

रिश्तों में दरार की कहानी

यह मामला सिर्फ चोरी तक सीमित नहीं है, बल्कि परिवार के भीतर विश्वास टूटने की एक गंभीर कहानी भी बयान करता है। एक बेटे द्वारा अपनी ही मां के गहने चोरी करना समाज में बदलती सोच और बढ़ती भौतिक इच्छाओं पर भी सवाल खड़े करता है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें